फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   road from Axis Bank to GHS intersection will be Atul Maheshwari Marg

प्रयागराज : एक्सिस बैंक से जीएचएस चौराहे तक की सड़क होगी अतुल माहेश्वरी मार्ग

Sat, 07 May 2022 01:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 May 2022 01:34 AM IST
सार

क्लाइव रोड के अंतर्गत इस सड़क का नामकरण पत्रकारिता जगत के महत्वपूर्ण स्तंभ अतुल माहेश्वरी पर करने का प्रस्ताव निगम पार्षदों ने 2018 में दिया था। महापौर ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा था कि इससे साहित्य और संस्कृति के केंद्र प्रयागराज का भी गौरव बढ़ेगा।

विज्ञापन
road from Axis Bank to GHS intersection will be Atul Maheshwari Marg
nagar nigam prayagraj - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल क्लाइव रोड पर एक्सिस बैंक से जीएचएस चौराहे तक का हिस्सा अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम की बैठक में इसको प्रस्ताव में शामिल कर लिया गया है। आगामी नौ मई को होने वाली सदन की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। जिसके बाद शासन से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन



क्लाइव रोड के अंतर्गत इस सड़क का नामकरण पत्रकारिता जगत के महत्वपूर्ण स्तंभ अतुल माहेश्वरी पर करने का प्रस्ताव निगम पार्षदों ने 2018 में दिया था। महापौर ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा था कि इससे साहित्य और संस्कृति के केंद्र प्रयागराज का भी गौरव बढ़ेगा। इस बीच कोरोना महामारी के कारण यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। अब जाकर इस प्रस्ताव को अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन



नगर निगम ने इसे आगामी सदन की होने वाली बैठक में पटल पर रखने की तैयारी कर ली है। नौ मई को होने वाली बैठक में प्रस्ताव को अमली जामा पहनाया जाएगा। जिसके बाद यह प्रस्ताव शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नगर निगम की बैठक में इसके साथ ही अन्य सड़कों और चौराहों के नाम संतों, समाजसेवियों, साहित्यकारों और अमर शहीदों के नाम पर रखे जाने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम नगर में होगा जनकवि कैशाल गौतम के नाम से चौराहा
निगम की तरफ से तैयार कराए गए प्रस्ताव में गीता निकेतन मंदिर से बागड़ धर्मशाला तक एवं शास्त्री पुल की तरफ जाने वाले फ्लाई ओवर का नाम अमर शहीद रोशन सिंह के नाम पर रखा जाएगा। लूकरगंज सड़क जो मछली बाजार पर निकलती है, उसका नाम सूर्यनाथ नागर के नाम पर, कटरा बख्तियारी मोहल्ले के नाम पूर्व पार्षद स्व. निसार अहमद के नाम पर रखा जाएगा। कालिंदीपुरम दुर्गा पूजा पार्क का नाम स्व. प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव के नाम पर रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।


नैनी पुराने पुल के नीचे घंटेश्वर महावीर मंदिर चौराहा का नामकरण घंटेश्वर महावीर चौराहा किए जाने की तैयारी की गई है। इसी प्रकार पूर्व महापौर स्व. रवि भूषण बधावन के पर किसी सड़क या गली का नामकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दक्षिण भारत में तमिल के प्रसिद्ध संत कवि तिरूवल्लुर के नाम से यमुना नदी के दक्षिण तट के मार्ग का नाम पहले से घोषित है। वहां पर उनकी मूर्ति लगवाई जाएगी।  

बमरौली एयरपोर्ट का नाम होगा शहीद चंद्रशेखर आजाद

प्रीतम नगर में एक चौराहा का नाम शहर के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जनकवि कैलाश गौतम के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। बम्हरौली एयर पोर्ट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद अथवा पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय के नाम पर रखने की तैयारी है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड चौराहा और कल्याणी देवी पार्क का नाम सत्य प्रकाश मालवीय के नाम पर रखने की सिफरिश उनकी पुत्री संगीता मालवीय ने की थी। इसको भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।


निगम के प्रमुख चौराहों में किसी एक का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखना, मेला रोड स्थित तिकोना पार्क का नाम शिवकुटी निवासी शहीद अंबुज सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी सदन की बैठक में रखा जाएगा। 1857 क्रांति की नायिका वीरांगना उदादेवी पासी एवं 200 जातियों को क्रिमिनल ट्रायल एक्ट से मुक्त कराने वाले मसुरियादीन पासी के नाम पर शहर के किसी एक चौराहा का नाम रखने की तैयारी है।

धोबीघाट चौराहा का नाम चौधरी चुन्नीलाल होगा

नगर निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव में अशोक नगर के अर्चना पार्क के पास स्थापित कालोनी का नाम  पवनपुत्र हनुमान नगर करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वॅ. ठाकुर शिवमूर्ति सिंह की मूर्ति किसी चौराहा पर लगाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ननका हेला की मूर्ति लगाने, रसूलाबाद में बनी कालोनी का नाम मां शीतला धाम कालोनी रखने, अमर शहीद ननका हेला के नाम पर किसी ओवर ब्रिज, चौराहा, बस स्टैंड का नामकरण करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।


करेली के एनुद्दीनपुर का नाम ख्वाजा नगर एनुद्दीनपुर रखना भी प्रस्ताव में रखा गया है। मेंहदौरी कालोनी मुख्य मार्ग का नाम कवि उमाकांत मालवीय के नाम पर, पोंग्हट स्थित कालोनी का नाम अवधपुरी कालोनी और धोबी घाट चौराहा का नाम स्वॅ. चौधरी चुन्नी लाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव में शामिल किया गया है।

नगर निगम के अन्य प्रमुख प्रस्ताव

1. गीता निकेतन मंदिर से बागड़ धर्मशाला तक एवं शास्त्री पुल की तरफ जाने वाले फ्लाई ओवर का नाम अमर शहीद रोशन सिंह के नाम।
2. लूकरगंज सड़क जो मछली बाजार पर निकलती है, उसका नाम सूर्यनाथ नागर के नाम पर, कटरा बख्तियारी मोहल्ले का नाम पूर्व पार्षद स्व. निसार अहमद के नाम पर।
3. कालिंदीपुरम दुर्गा पूजा पार्क का नाम स्व. प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव, नैनी पुराने पुल के नीचे घंटेश्वर महावीर मंदिर चौराहे का नामकरण घंटेश्वर महावीर चौराहा।
4. संत कवि तिरूवल्लुर के नाम से यमुना नदी के दक्षिण तट के मार्ग का नाम पहले से घोषित है। वहां पर उनकी मूर्ति लगवाई जाएगी। ।
5. प्रीतम नगर में एक चौराहा का नाम शहर के जनकवि कैलाश गौतम के नाम पर रखने का प्रस्ताव।
6 . बम्हरौली एयर पोर्ट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद अथवा पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय के नाम।
7. फायर ब्रिगेड चौराहा और कल्याणी देवी पार्क का नाम सत्य प्रकाश मालवीय के नाम पर।
8. निगम के प्रमुख चौराहों में किसी एक का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने और मेला रोड स्थित तिकोना पार्क का नाम शिवकुटी निवासी शहीद अंबुज सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव।
9.1वीरांगना उदादेवी पासी एवं मसुरियादीन पासी के नाम पर शहर के किसी एक चौराहे का रखा जाएगा नाम।
10. अशोक नगर के अर्चना पार्क के पास स्थापित कॉलोनी का नाम पवनपुत्र हनुमान नगर करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. ठाकुर शिवमूर्ति सिंह की मूर्ति किसी चौराहा पर लगाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ननका हेला की मूर्ति लगाने, रसूलाबाद में बनी कालोनी का नाम मां शीतला धाम कालोनी रखने, अमर शहीद ननका हेला के नाम पर किसी ओवर ब्रिज, चौराहे, बस स्टैंड का नामकरण करने। 
11. करेली के एनुद्दीनपुर का नाम ख्वाजा नगर एनुद्दीनपुर रखने, मेंहदौरी कॉलोनी मुख्य मार्ग का नाम कवि उमाकांत मालवीय के नाम, पोंगहट स्थित कॉलोनी का नाम अवधपुरी कॉलोनी और धोबी घाट चौराहे का नाम स्व. चौधरी चुन्नी लाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व महापौर स्व. रवि भूषण बधावन के नाम पर किसी सड़क या गली का नामकरण करने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed