Prayagraj : रीता जोशी, केशरी और अभिलाषा को नई भूमिका का इंतजार, लोकसभा चुनाव में नहीं मिला टिकट
भाजपा की इन तीनों ही महिला नेताओं की आगे पार्टी में क्या भूमिका होगी, उसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इन तीनों नेताओं को भी अपनी नई भूमिका का इंतजार है। हालांकि खुद को पार्टी का समर्पित सिपाही बताते हुए इन तीनों का यही कहना है कि भाजपा उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका वह बखूबी निर्वाहन करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल वर्तमान से अब निवर्तमान सांसद हो गई हैं। इसी तरह अभिलाषा गुप्ता भी पिछले वर्ष मई माह में मेयर से पूर्व मेयर हो गई। भाजपा की इन तीनों ही महिला नेताओं की आगे पार्टी में क्या भूमिका होगी, उसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इन तीनों नेताओं को भी अपनी नई भूमिका का इंतजार है। हालांकि खुद को पार्टी का समर्पित सिपाही बताते हुए इन तीनों का यही कहना है कि भाजपा उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका वह बखूबी निर्वाहन करेंगी।
लोकसभा अधिसूचना जारी होने के बाद ही भाजपा ने सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काटकर क्रमश: नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल पर भरोसा जताया। पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी टिकट के संभावित दावेदारों की रेस में थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। पिछले वर्ष अभिलाषा गुप्ता को मेयर का भी टिकट पिछले वर्ष नहीं मिला था। लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद अब अभिलाषा से उनकी आगे भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो कार्य पार्टी ने दिया, उसे उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ किया। पार्टी आगे जो भी कार्य देगी वह उसे करेंगी।
वहीं सांसद रीता के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें भाजपा द्वारा किसी आयोग का अध्यक्ष आदि बनाया जा सकता है। हालांकि रीता बुधवार को दिल्ली में ही थी। वहां उन्होंने मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया है। उनके सहयोगी विजय पुर्सवानी ने बताया कि ऑपरेशन तो पहले ही होना था लेकिन चुनाव प्रचार में व्यस्तता की वजह से बुधवार को ऑपरेशन करवाया गया।
कहा कि पार्टी आगे जो भी जिम्मेदारी देगी , वह उस दायित्व को निभाएंगी। इसी तरह निवर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल भी बुधवार को अपने आवास पर लोगों की समस्या सुनती रहीं। उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक दीपक पटेल ने बताया कि वह भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। जो कार्य पार्टी देती हैं उसे वह करते हैं। आगे भी ऐसा ही होगा। पूछा गया कि क्या फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में उन्हें मौका दिया जा सकता है। इसके जवाब में कहा कि पार्टी जो भी निर्णय ले वह स्वीकार है।