फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rita Joshi bribe Congress in BJP ticket

रीता जोशी को भाजपा के टिकट से कांग्रेस में खलबली, कई नेता छोड़ सकते हैं पार्टी

Fri, 29 Mar 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rita Joshi bribe Congress in BJP ticket
रीता बहुगुणा और डॉ नीरज बोरा - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद संसदीय सीट से पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस में अंदरखाने खलबली मच गई है। रीता के लिए गुपचुप काम करने वाले पदाधिकारियों को लेकर पार्टी सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को कौंधियारा ब्लाक के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। उन पर भाजपा उम्मीदवार के लिए काम करने का आरोप है। जिला, शहर और ब्लाक कमेटियों के करीब 10 पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


लोस चुनाव में इलाहाबाद सीट पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं की निष्ठा पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं।  पार्टी की जिम्मेदारी से जुड़े कुछ नेताओं पर रीता के संपर्क में रहने और उनके चुनाव प्रचार का हिस्सा बनने का आरोप है। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि 30 मार्च को प्रयागराज आ रही रीता बहुगुणा जोशी के सामने कुछ कांग्रेसी भाजपा में शामिल भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस कयासबाजी के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को ऐसे नेताओं को लेकर मेल भी भेज दिया गया है। हाईकमान को भेजे मेल में कहा गया है कि जिला व शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा उम्मीदवार रीता के दरबारी हैं। ऐसे में अगर इन पदाधिकारियों पर अंकुश नहीं लगाया गया और समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो चुनाव में पार्टी को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में  कौंधियारा ब्लाक के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। उनकी जगह राम अनुग्रह मिश्र को नया ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि पार्टी नेताओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चेताया कि जो पदाधिकारी दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि 10 से अधिक पदाधिकारी चिह्नित कर लिए गए हैं। अगर उनकी गतिविधियों में सुधार नहीं आया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed