{"_id":"5f5a80c7566b6972152add85","slug":"rita-bahuguna-is-under-the-supervision-of-senior-doctors-in-medanta","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rita Bahuguna Health Updates: रीता बहुगुणा की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने दी यह जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rita Bahuguna Health Updates: रीता बहुगुणा की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने दी यह जानकारी
Fri, 11 Sep 2020 12:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी का मेदांता अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। सांसद रीता के करीबी नेताओं ने बताया कि उनकी हालत में पहले से कुछ सुधार हुआ है। चिकित्सकों ने फेफड़े में इंफेक्शन की बात कही है, लेकिन यह समस्या एक दो दिन में ठीक होने की भी संभावना व्यक्त की है। इस बीच बृहस्पतिवार को सांसद रीता बहुगुणा जोशी के ट्विटर हैंडल से गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर नमन एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर शत-शत नमन के भी ट्वीट किए गए।
बुधवार की शाम को ही तबीयत बिगड़ने पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी को पीजीआई लखनऊ से एंबुलेंस द्वारा मेदांता भेजा गया था। देर रात सांसद रीता मेदांता पहुंचीं। वहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस बीच उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लेने के लिए भाजपा नेता दिन भर बैचेन दिखे। रीता के कुछ करीबी नेता बृहस्पतिवार को मेदांता भी गए। उन नेताओं ने प्रयागराज में रीता के करीबी लोगों को बताया कि सांसद की हालत में कुछ सुधार हुआ है। उनके पुत्र मयंक जोशी भी दिल्ली में ही हैं।
हालांकि पति पीसी जोशी, बहु और पोती की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। इस बीच रीता के ट्विटर हैंडल से आज कई ट्वीट भी हुए। इसमें सांसद भोला सिंह को जन्मदिन की बधाई देने का भी ट्वीट शामिल रहा। वहीं दूसरी ओर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के निर्देश पर उनके प्रशासनिक कार्य देखने वाले एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है कि वह क्षेत्र की समस्या सुने और उसका निवारण भी करवाएं। अभिषेक ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
यहां भाजपा चौक के मंडल मंत्री मनु कक्कड़ एवं हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने महामृत्युंजय मंत्र जाप किया। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बाई का बाग में पार्षद आभा द्विवेदी के आवास पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, प्रमोद जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, शैलेन्द्र द्विवेदी, दिलीप केशरवानी, घूरेलाल निषाद, नरेन्द्र जायसवाल, संजीव जायसवाल,अजय प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुधवार की शाम को ही तबीयत बिगड़ने पर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी को पीजीआई लखनऊ से एंबुलेंस द्वारा मेदांता भेजा गया था। देर रात सांसद रीता मेदांता पहुंचीं। वहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस बीच उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लेने के लिए भाजपा नेता दिन भर बैचेन दिखे। रीता के कुछ करीबी नेता बृहस्पतिवार को मेदांता भी गए। उन नेताओं ने प्रयागराज में रीता के करीबी लोगों को बताया कि सांसद की हालत में कुछ सुधार हुआ है। उनके पुत्र मयंक जोशी भी दिल्ली में ही हैं।
विज्ञापन
हालांकि पति पीसी जोशी, बहु और पोती की तबीयत में काफी सुधार हुआ है। इस बीच रीता के ट्विटर हैंडल से आज कई ट्वीट भी हुए। इसमें सांसद भोला सिंह को जन्मदिन की बधाई देने का भी ट्वीट शामिल रहा। वहीं दूसरी ओर सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के निर्देश पर उनके प्रशासनिक कार्य देखने वाले एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है कि वह क्षेत्र की समस्या सुने और उसका निवारण भी करवाएं। अभिषेक ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
रीता के लिए कहीं महामृत्युंजय जाप तो कहीं सुंदरकांड का पाठ
सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के लिए स्वास्थ्य के लिए भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी की ओर से बृहस्पतिवार को महामृत्युंजय यज्ञ किया गया। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा मणैका में अखाड़ा परिषद के सचिव महंत सत्यगिरि की देखरेख में हुए इस यज्ञ में सांसद रीता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।यहां भाजपा चौक के मंडल मंत्री मनु कक्कड़ एवं हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने महामृत्युंजय मंत्र जाप किया। वहीं, दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बाई का बाग में पार्षद आभा द्विवेदी के आवास पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, प्रमोद जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, शैलेन्द्र द्विवेदी, दिलीप केशरवानी, घूरेलाल निषाद, नरेन्द्र जायसवाल, संजीव जायसवाल,अजय प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।