{"_id":"6ac6ae575f6e2b4ecd005419","slug":"rising-prices-of-electronic-goods-have-disrupted-wedding-budgets-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-21284-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़ने से बिगड़ा शादी का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़ने से बिगड़ा शादी का बजट
Thu, 08 Oct 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
हरिसेनगंज- लगन के मद्देनजर दुकानों में स्टॉक किये गए इलेक्ट्रॉनिक सामान
- फोटो : Samvad
नवरात्र के बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही बाजारों की रौनक तो बढ़ी, लेकिन इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। दहेज में दिए जाने वाले टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर और वॉशिंग मशीन की कीमतों में 8 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी होने से शादियां अब और महंगी साबित हो रही हैं।
मऊआइमा कस्बे के इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार वीनू केसरवानी ने बताया कि एक अक्तूबर से बड़ी कंपनियों ने नए रेट लागू किए हैं। ब्लू स्टार, एलजी,व्हर्लपूल, गोदरेज, डाइकिन और पैनासोनिक जैसी कंपनियों ने कच्चे माल और जीएसटी से जुड़ी लागत का हवाला देते हुए दाम बढ़ा दिए हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी सचिन साहू बताते हैं, पिछले महीने तक जो 32 इंच एलईडी टीवी 14 हजार में मिल रही थी, अब उसकी कीमत बढ़कर 15,500 रुपये हो गया है। डबल डोर फ्रिज जो 24 हजार की थी, अब 26,500 का है। एक टन का एसी 3 हजार तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन
शादी की खरीदारी करने आए जामहा गांव के अबरार अहमद ने बताया कि बेटी की शादी नवंबर में है। टीवी, फ्रिज, कूलर और वॉशिंग मशीन का बजट 75 हजार रखा था, लेकिन अब वही सेट 85 से 90 हजार में पड़ रहा है। सब्जी, तेल-मसाला तो पहले से ही महंगा है, अब इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगा हो गया तो मध्यम वर्ग के लिए शादी करना मुश्किल हो रहा है।
मऊआइमा में हर साल अक्तूबर से फरवरी तक शादियों के चलते इलेक्ट्रॉनिक बाजार में सबसे ज्यादा चहल-पहल रहती है। दुकानदार पहले से स्टॉक करके रखते हैं, लेकिन इस बार दाम बढ़ने से ग्राहक मोलभाव ज्यादा कर रहे हैं। बाजार के एक अन्य व्यापारी मोहम्मद नासिर का कहना है कि कंपनियों ने फेस्टिव सीजन ऑफर खत्म कर दिए हैं और किस्तों पर ब्याज भी बढ़ गया है।
पहले जीरो कॉस्ट ईएमआई पर सामान मिल जाता था, अब 8 से 10 प्रतिशत ब्याज लग रहा है। फिलहाल मऊआइमा बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ी है,लेकिन महंगाई के चलते खरीदारी सोच समझ कर की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर और एल्युमिनियम महंगा होने और रुपये की कीमत गिरने से यह बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर शादी-विवाह वाले परिवारों पर पड़ा है।