फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Right now made ​​deputy SP Deepiaro Chvoys

डिप्टी एसपी नहीं अब डीपीआरओ बना राइट च्वॉयस

Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Right now made deputy SP Deepiaro Chvoys
परीक्षा - फोटो : getty images
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को जारी पीसीएस-2015 के कटऑफ और मार्कशीट से युवाओं की बदलती सोच को लेकर बड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उनका कमाऊ लेकिन कम जोखिम एवं दबाव वाले पदों की तरफ ज्यादा रुझान है। संभवत: यही कारण है कि उनके लिए अब डिप्टी एसपी का पद राइट च्वॉयस नहीं रह गया है। अलग-अलग पदों का कटऑफ देखें तो प्रतियोगियों ने डिप्टी एसपी के ऊपर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), असिस्टेंट कमिश्नर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / सह जिला विद्यालय निरीक्षक (बीएसए / एडीआईओएस) जैसे पदों को वरीयता दी है। डीपीआरओ का पद तो एसडीएम के बाद दूसरी पसंद बन गया है।
विज्ञापन


वरीयता तथा अधिकार के लिहाज से एसडीएम का पद प्रतियोगियों के लिए अब भी पहली पसंद है। पूर्व में इसके बाद डिप्टी एसपी का पद आता था। कई बार तो अभ्यर्थियों ने एसडीएम के बजाय डिप्टी एसपी को तवज्जो दी, लेकिन अब धारणा बदलती दिख रही है। प्रतियोगी नाम छपवाने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन उनका साफ कहना है कि डिप्टी एसपी के ऊपर अफसरों के अलावा नेताओं का काफी दबाव होता है।
विज्ञापन


इसलिए वे अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते। इसके अलावा व्यक्तिगत जीवन खत्म हो जाता है तो साथ ही इस नौकरी में जोखिम है। आयोग से ही रिटायर एक अफसर ने बताया कि यही वजह रही कि कुछ वर्षों से अभ्यर्थी एसडीएम के बाद आरटीओ के पद को वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर रख रहे हैं। यह पद कमाऊ तो है ही लेकिन जोखिम और दबाव अपेक्षाकृत कम है, लेकिन पीसीएस-2015 में आरटीओ का पद नहीं था। ऐसे में अभ्यर्थियों ने अन्य पदों को वरीयता दी। इसका नतीजा है कि डिप्टी एसपी का अधिकतम कटऑफ पांचवें स्थान पर सरक गया है। आयोग की ओर से जारी सामान्य वर्ग में डिप्टी कलेक्टर का अधिकतम और न्यूनतम कटऑफ क्रमश: 1214.36 एवं 1136.15 अंक है। इसके बाद डीपीआरओ का 1136.08 तथा 1109.91 अंक है। तीसरे नंबर पर असिस्टेंट कमिश्नर का अधिकतम कटऑफ 1133.50 और न्यूनतम 1097.08 तथा इसके बाद बीएसए का क्रमश: 1131.63 एवं 1125.65 अंक है। इनके बाद डिप्टी एसपी का अधिकतम कटऑफ 1128.23 तथा न्यूनतम 1110.19 अंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरआल एग्जीक्युटिव ग्रुप में सामान्य का न्यूनतम कटऑफ 913.07 तथा ओबीसी का 898.18, एससी का 841.02 तथा एसटी का 797 अंक गया है। महिलाओं का कटऑफ 889.74 अंक है। एग्रीकल्चर ग्रुप में सामान्य का 916.42, एससी का 800.74 तथा ओबीसी का 903.64 अंक है। एसआर ग्रुप में सामान्य का 915.09 तथा ओबीसी का 904.02 अंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed