{"_id":"631e274143f60450545d88e5","slug":"revenue-council-bar-association-public-interest-litigation-regarding-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : राजस्व परिषद बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जनहित याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : राजस्व परिषद बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जनहित याचिका
Sun, 11 Sep 2022 11:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:51 PM IST
सार
कोर्ट ने बोर्ड आफ रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महासचिव सहित निर्वाचक मंडल को मॉडल बाईलाज के अनुसार चुनाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। निर्वाचक मंडल में मनीष, एपी सिंह व अनिरुद्ध चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, प्रयागराज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर अध्यक्ष तथा महासचिव को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के लिए 17 सितंबर को पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने अधिवक्ता सुनीता शर्मा की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बहस की।
विज्ञापन
कोर्ट ने बोर्ड आफ रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महासचिव सहित निर्वाचक मंडल को मॉडल बाईलाज के अनुसार चुनाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। निर्वाचक मंडल में मनीष, एपी सिंह व अनिरुद्ध चतुर्वेदी शामिल हैं। याची के प्रत्यावेदन पर अध्यक्ष, महासचिव सहित चुनाव अधिकारियों को 25 सितंबर को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बीते कई वर्षों से मॉडल बाई लाज के अनुसार एसोसिएशन का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। बार में नियमानुसार एल्डर कमेटी का गठन भी नहीं किया गया है। चुनाव प्रक्त्रिस्या शुरू है, किंतु चुनाव तिथि बार-बार बदल रही है। मतदान की तिथि तय नहीं की जा सकी है। एल्डर कमेटी की घोषणा भी नहीं की गई है। याचिका में मॉडल बाई लाज के अनुसार मतदाता सूची तैयार कर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन