फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Revealed murder in Prayagraj: To avenge the slap, the girl was adopted with a knife

खीरी में हत्या का खुलासा : थप्पड़ का बदला लेने के लिए कुसुम को गोद डाला था चाकू से

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
सार

  • मार्च महीने में गांव के ही युवक ने की थी छेड़खानी, इसी कारण सबके सामने कुसुम ने जड़ दिया था थप्पड़

विज्ञापन
Revealed murder in Prayagraj: To avenge the slap, the girl was adopted with a knife
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली कुसुम की हत्या पड़ोस के रहने वाले अमरजीत उर्फ छैलू ने की थी। कुसुम ने मार्च महीने में छेड़खानी करने पर छैलू को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। बदले की आग में जल रहे छैलू ने पिछले बुधवार को कुसुम को चाकू से गोद डाला। इस मामले में घर वालों ने दो युवकों को नामजद कराया था। हत्या में उनकी भूमिका न पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। अमरजीत को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
खीरी के चैनपुरवा लालतारा गांव में पिछले बुधवार की रात ब्यूटी पार्लर संचालिका कुसुम देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। कातिल ने कई वार पेट में किए थे। चेहरे पर भी कई वार किए थे। कुसुम के साथ उसका छह साल का बेटा सो रहा था। शोरगुल सुनकर वह जाग गया था। उसने कातिल को देख भी लिया था। कुसुम का पति रमेश चेन्नई में नौकरी करता है।
विज्ञापन


सूचना पर वह गांव पहुंच गया। सास ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। हालांकि पूछताछ और जांच से उन युवकों की भूमिका हत्या में सामने नहीं आई। जांच के दौरान पता चला कि गांव के छैलू को कुसुम ने सरेआम सबके सामने मार्च महीने में थप्पड़ मारा था। पुलिस को एक और क्लू मिला। जिस चाकू से हत्या हुई थी, वह एकदम नया था। पुलिस ने आसपास चाकू बेचने वालों से पूछताछ की। एक दुकानदार से पता चला कि घटना वाले दिन ही छैलू ने उसकी दुकान से चाकू खरीदा था। पुलिस ने छैलू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि मार्च महीने में हैंड पंप पर उसने कुसुम के साथ छेड़खानी की थी। उसने सबके सामने ही उसे थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद सारा गांव उसे चिढ़ाता था। वह बदले की आग में जलने लगा। उसने पहले भी कई बार हत्या के बारे में सोचा लेकिन मौका नहीं मिला। जुलाई के आखिरी हफ्ते में कुसुम का पति चेन्नई में नौकरी करने चला गया था। छैलू की पत्नी भी मायके गई थी। उसने दिन में चाकू खरीदा और रात में कुसुम के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि छैलू को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


बच्चे ने बताया था कि बीड़ी पी रहा था कातिल 
कुसुम के साथ उसका छह साल का बेटा भी सो रहा था। जब हत्या हुई तो कुसुम चीखी चिल्लाई जिससे बच्चे की नींद खुल गई। बच्चे ने पुलिस को बताया था कि चाकू मारने वाला बीड़ी पी रहा था। पुलिस ने कुसुम से विवाद करने वालों की लिस्ट बनाई तो सिर्फ छैलू ही था जो बीड़ी पीता था। एसपी यमुनापार के मुताबिक छैलू मार्च से ही बदले की आग में जल रहा था। जून महीने में छैलू की शादी हो गई थी लेकिन वह अपना अपमान नहीं भूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed