UPPSC Result : प्रवक्ता जीव विज्ञान सहित दो परीक्षाओं के परिणाण घोषित, आशुतोष, सिद्धार्थ, मेघा टॉपटेन में
परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार परीक्षा का परिणाम पूर्णतया औपबंधिक है। सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र आदि के सत्यापन के बाद नियुक्ति के लिए संस्तुति पत्र प्रेषित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलज परीक्षा-2021 के तहत प्रवक्ता जीव विज्ञान के 33 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इससे पूर्व भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान के 91 पदों का परिणाम आ चुका है। प्रवक्ता जीव विज्ञान के 33 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा एक मई 2022 को आयोजित की गई थी।
परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार परीक्षा का परिणाम पूर्णतया औपबंधिक है। सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र आदि के सत्यापन के बाद नियुक्ति के लिए संस्तुति पत्र प्रेषित किए जाएंगे। इससे पूर्व आयोग ने 20 सितंबर को प्रवक्ता गणित के 35, भौतिक विज्ञान के 30 एवं रसायन विज्ञान के 26 पदों का परिणाम घोषित किया था।
जीव विज्ञान का परिणाम जारी होने के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। चयनितों की टॉप टेन मेरिट में आशुतोष प्रताप सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, मेघा सिंह, शालिनी किरनवाल, निहारिका मिश्रा, पूजा यादव, आशुतोष पांडेय, आशुतोष कुमार सिंह, परवेज आलम एवं कन्हैया लाल चौधरी के नाम शामिल हैं। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कट ऑफ अंक की सूचना अलग से आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
एई भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इनमें सामान्य चयन के 271 पदा और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में विशेष चयन के 12 पद शामिल हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए 92787 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे, जिनकी लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव आलोक कुमार के अनुसार परीक्षा से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। साक्षात्कार के बारे में अलग से सूचना दी जाएगी।