{"_id":"5f9f0da78ebc3e9bf6237684","slug":"result-revised-many-new-candidates-get-admission-city-desk-news-ald2904980187","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट संशोधित, कई नए अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट संशोधित, कई नए अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की बीकॉम प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट संशोधित किया गया है। इस संशोधन के बाद कई नए अभ्यर्थी कटऑफ के दायरे में आ गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की अलग से काउंसलिंग कराने के लिए इविवि प्रशासन ने नया कार्यक्रम जारी किया है। वहीं, पहले से चल रही काउंसलिंग के तहत रविवार को 89 अभ्यर्थियों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराकर शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड कर दिए और इनमें से 14 अभ्यर्थियों ने फीस भी जमा कर दी।
इविवि में बीकॉम में प्रवेश के लिए 30 अक्तूबर से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की जा चुकी है। इसके लिए इविवि प्रशासन की ओर से कटऑफ जारी किया गया था। जिन अभ्यर्थियों के प्राप्तांक कटऑफ के बराबर या उससे अधिक थे, उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया गया था। कटऑफ जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने इविवि प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि प्रवेश परीक्षा में उन्हें जितने अंक मिलने चाहिए थे, प्राप्तांक उससे कम हैं। इस पर इविवि प्रशासन की ओर से जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। ऐसा तकनीकी गड़बड़ी के कारण हो गया था। इसके बाद इविवि प्रशासन ने रिजल्ट को संशोधित किया और ऐसे अभ्यर्थियों का संशोधित स्कोर कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
इसके अलावा भी सभी संबंधित अभ्यर्थियों को फोन पर मैसेज भेजकर भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का अलग से कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार सभी श्रेणियों में 192 या अधिक अंक पाने, ओबीसी वर्ग में 174 या अधिक अंक पाने वाले, एससी श्रेणी में 149 या अधिक अंक पाने वाले, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 176 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों को तीन नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक च्वाइस फिलिंग एवं डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करनी है। सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन चार नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा और चार से पांच नवंबर को शाम चार बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।