फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result of compartment exam declared, 100% in high school, 93.86 candidates passed in intermediate

यूपी बोर्ड : कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित, हाईस्कूल में शत प्रतिशत, इंटर में 93.86 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Wed, 09 Aug 2023 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा में 18346 संस्थागत तथा 54 व्यक्तिगत श्रेणी कुल 18400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 16735 संस्थागत तथा 48 व्यक्तिगत कुल 16783 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत शत प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
Result of compartment exam declared, 100% in high school, 93.86 candidates passed in intermediate
यूपी बोर्ड मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षाफल upmsp.eu.in पर अपलोड कर दिया गया है। हाईस्कूल इंंप्रूवमेंट / कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा प्रदेश के 96 परीक्षा केंद्रों पर हुई।

विज्ञापन

हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा में 18346 संस्थागत तथा 54 व्यक्तिगत श्रेणी कुल 18400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 16735 संस्थागत तथा 48 व्यक्तिगत कुल 16783 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में प्रदेश के 18400 परीक्षार्थियों में से बालक 14337 बालक तथा 4063 बालिकाएं शामिल रहीं। इसमें 16783 परीक्षार्थियों में से 13082 बालक और 3701 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। गत वर्ष 2022 में हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा में कुल 17745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 था। पिछले साल की तुलना में इस साल 655 परीक्षार्थी अधिक पंजीकृत हुए।

विज्ञापन

इसी तरह इंटरमीडिएट में 26030 संस्थागत और 239 व्यक्तिगत कुल 26269 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 24969 संस्थागत और 228 व्यक्तिगत कुल 25191 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। 22793 संस्थागत और 214 व्यक्तिगत श्रेणी के कुल 23007 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.33 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.86 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed