{"_id":"61ba21ed88dea15db715dd44","slug":"restriction-of-18-to-65-years-for-haj-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली राहत : हज के लिए 18 से 65 वर्ष की पाबंदी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली राहत : हज के लिए 18 से 65 वर्ष की पाबंदी खत्म
Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
सार
हज कमेटी ने अबकी ऑनलाइन फॉर्म भरने में हज पर जाने वालों के लिए कई तरह की प्रक्रियाएं शामिल की हैं। इसकेतहत हज पर जाने वालों के लिए रवानगी से एक महीने पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी जरूरी है।
विज्ञापन
hajj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबा शरीफ का तवाफ लगाने की ख्वाहिश रखने यानी हज पर जाने वालों के लिए राहत की बात है। कोरोना काल के दौरान हज के मुक़द्दस सफर-2022 के लिए जाने के लिए पहले 18 से 65 वर्ष तक के यात्रियों की ही इजाज़त थी लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2022 के एक्शन प्लान मे संशोधन करते हुए अब यह पाबंदी हटा ली है।
विज्ञापन
हज कमेटी ने अबकी ऑनलाइन फॉर्म भरने में हज पर जाने वालों के लिए कई तरह की प्रक्रियाएं शामिल की हैं। इसकेतहत हज पर जाने वालों के लिए रवानगी से एक महीने पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी जरूरी है। साथ ही इसका प्रिंट भी सुरक्षित रखना है। आवेदन फॉर्म भरते समय मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक या कैंसल चेक, सफ़ेद बैकग्राउंड की एक रंगीन फोटो तथा ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट भी रखनी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के जरिये भी फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
रेज़ाए मुस्तफा खिदमते हुज्जज सोसाइटी के सचिव हाजी शाहिद कमाल खान उर्फ बब्लू के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए सिर्फ लखनऊ तथा नई दिल्ली से ही उड़ान है। इसी तरह अबकी हज यात्रा 35 से 42 दिनों की ही होगी। हज आवेदन फॉर्म या गाइड लाइन-2022 http://hajcommittee.gov.in/ पर भी उपलब्ध है। इस बारे में किसी और जानकारी या ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के लिए नूरुल्लाह रोड स्थित शगुन पैलेस या करेली स्थित मुस्तफा गार्डेन या मोबाइल नंबर 9415612888, 9335153292 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग रिजर्व कैटेगरी में करेंगे यात्रा
ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 31 मार्च 2022 को या इससे पहले 70 वर्ष की हो चुकी है यानी जिनकी जन्मतिथि 31 मई 1952 या इसके बाद हो, वह रिजर्व कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन करेंगे। हज ट्रेनर मौलाना शर्फुद्दीन खान का कहना है कि ऐसे आवेदक के साथ कम से कम 70 वर्ष से कम उम्र का एक हज यात्री आवश्यक रूप से होना चाहिए।