फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Restriction of 18 to 65 years for Haj ends

मिली राहत : हज के लिए 18 से 65 वर्ष की पाबंदी खत्म

Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
सार

हज कमेटी ने अबकी ऑनलाइन फॉर्म भरने में हज पर जाने वालों के लिए कई तरह की प्रक्रियाएं शामिल की हैं।  इसकेतहत हज पर जाने वालों के लिए रवानगी से एक महीने पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी जरूरी है।

विज्ञापन
Restriction of 18 to 65 years for Haj ends
hajj

विस्तार

काबा शरीफ का तवाफ लगाने की ख्वाहिश रखने यानी हज पर जाने वालों के लिए राहत की बात है। कोरोना काल के दौरान हज के मुक़द्दस सफर-2022 के लिए जाने के लिए पहले 18 से 65 वर्ष तक के यात्रियों की ही इजाज़त थी लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2022 के एक्शन प्लान मे संशोधन करते हुए अब यह पाबंदी हटा ली है।

विज्ञापन


हज कमेटी ने अबकी ऑनलाइन फॉर्म भरने में हज पर जाने वालों के लिए कई तरह की प्रक्रियाएं शामिल की हैं।  इसकेतहत हज पर जाने वालों के लिए रवानगी से एक महीने पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी जरूरी है। साथ ही इसका प्रिंट भी सुरक्षित रखना है। आवेदन फॉर्म भरते समय मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक या कैंसल चेक, सफ़ेद बैकग्राउंड  की एक रंगीन फोटो तथा ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट भी रखनी है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के जरिये भी फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


रेज़ाए मुस्तफा खिदमते हुज्जज सोसाइटी के सचिव हाजी शाहिद कमाल खान उर्फ बब्लू के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों  के लिए सिर्फ लखनऊ तथा नई दिल्ली से ही उड़ान है। इसी तरह अबकी हज यात्रा 35 से 42 दिनों की ही होगी। हज आवेदन फॉर्म या गाइड लाइन-2022 http://hajcommittee.gov.in/ पर भी उपलब्ध है। इस बारे में किसी और जानकारी या ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के लिए नूरुल्लाह रोड स्थित शगुन पैलेस या करेली स्थित मुस्तफा गार्डेन या मोबाइल नंबर 9415612888, 9335153292 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग रिजर्व कैटेगरी में करेंगे यात्रा
ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 31 मार्च 2022 को या इससे पहले 70 वर्ष की हो चुकी है यानी जिनकी जन्मतिथि 31 मई 1952 या इसके बाद हो, वह रिजर्व कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन करेंगे। हज ट्रेनर मौलाना शर्फुद्दीन खान का कहना है कि ऐसे आवेदक के साथ कम से कम 70 वर्ष से कम उम्र का एक हज यात्री आवश्यक रूप से होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed