फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Resigned in the morning, returned to work in the evening

सुबह दिया इस्तीफा, शाम को काम पर लौटे

Sat, 21 Sep 2019 02:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Resigned in the morning, returned to work in the evening
फूलपुर। खंड विकास अधिकारी प्रतापपुर द्वारा शुक्रवार सुबह अपने पद व कार्य से त्यागपत्र दिए जाने की खबर से ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात अधिकारी व कर्मचारियों तथा लोगों में हड़कंप मच गया। त्यागपत्र केे लेकर दिन भर ड्रामा चलता रहा। फिलहाल खंड विकास अधिकारी ने शाम को अपना त्यागपत्र वापस लेने का पत्र संबंधित अधिकारी को भेजा और काम पर लौट आए।
विज्ञापन

प्रतापपुर विकास खंड मुख्यालय पर तैनात खंड विकास अधिकारी राजबहादुर यादव ब्लॉक परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहते हैं। 20 सितंबर शुक्रवार सुबह वे अपने कार्यालय पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज को अपने पत्रांक संख्या 1248 के माध्यम से पत्र प्रेषित करते हुए वे 20 सितंबर को खंड विकास अधिकारी पीडीएस संवर्ग से त्यागपत्र देते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

त्यागपत्र उच्चाधिकारियों को भेजने के बाद वे कार्यालय से निकल गए। उधर खंड विकास अधिकारी राजबहादुर यादव द्वारा त्यागपत्र दिए जाने की खबर तत्काल जंगल में आग की तरह फैल गई। इसे लेकर ब्लाक कर्मियों में जहां हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। इस घटना को लेकर कोई काम के दबाव की वजह से त्यागपत्र देने की बात कहते नजर आए तो कोई और ही चर्चा करते देखे गए। फिलहाल खंड विकास अधिकारी राजबहादुर ने शु्क्रवार शाम को ब्लाक कर्मियों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और अपनी तबियत अचानक खराब होने की बात बताते हुए पत्रांक संख्या 1254 के माध्यम से पत्र मुख्य विकास अधिकारी को भेज कर अपना त्यागपत्र वापस लेने की बात कहते हुए त्यागपत्र मंजूर न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed