फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Resignation taken from working teachers disclosure on non-payment of salary, two clerks suspend

प्रयागराज : वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई के बीच व्यापारियों ने शुरू किया विरोध

Thu, 08 Dec 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Dec 2022 10:19 PM IST
सार

राज्य कर विभाग के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में वाणिज्य कर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रयागराज में 18, प्रतापगढ़ में 10, फतेहपुर में नौ एवं  कौशाम्बी में कुल सात स्थानों पर छापे मारे गए। 

विज्ञापन
Resignation taken from working teachers disclosure on non-payment of salary, two clerks suspend
Prayagraj News : छापेमारी के विरोध में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को भी प्रयागराज मंडल के सभी जिलों में एकबार फिर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशाम्बी में कुल 44 स्थानों पर विभागीय टीम ने छापे मारे। इस दौरान कौशाम्बी में नौ लाख की चोरी भी पकड़ी गई। वहीं विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के विरोध में अफसरों से व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई रोकने की मांग की।

विज्ञापन



राज्य कर विभाग के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में वाणिज्य कर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रयागराज में 18, प्रतापगढ़ में 10, फतेहपुर में नौ एवं  कौशाम्बी में कुल सात स्थानों पर छापे मारे गए। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रदीप कुमार, ग्रेड टू हरिराम चौरसिया, जेसी एसआईबी मोनू त्रिपाठी और राजकुमार के नेतृत्व में विभाग की कई टीमों अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन



इस दौरान कौशाम्बी और फतेहपुर में हुई कार्रवाई के दौरान तमाम व्यापारियों के रिकॉर्ड जब्त किए गए। कौशाम्बी में एक लोहा व्यापारी के यहां नौ लाख की चोरी पकड़ी गई। वहां कई दस्तावेज भी सीज किए गए। इसी तरह फतेहपुर में गिट्टी, मोेरंग का धंधा करने वाले एक व्यापारी के यहां से भी सात लाख की चोरी पकड़ी गई। वहां भी तमाम कागजात सीज किए गए। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों ने कहा, सरकार को बदनाम न करे विभाग
वाणिज्य कर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रयागराज व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू हरिराम चौरसिया से मिला। इस दौरान सीएम को संबोधित एक ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर को सौंपा गया। कहा गया कि विभाग अपनी कार्रवाई को रोके। इससे व्यापारी समाज भयभीत है। यह भी कहा गया कि व्यापारी समाज हमेशा से भाजपा का कोर वोटर रहा है। विभागीय टीम बेवजह छापा मार सरकार को बदनाम करने में जुटी है। इस दौरान चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, आनंद जी टंडन, सुशांत केसरवानी, मुसाब खान, सुशील जायसवाल, सुशील शुक्ला, जूही श्रीवास्तव, रोशनी अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed