{"_id":"639213d5e426e3343375236d","slug":"resignation-taken-from-working-teachers-disclosure-on-non-payment-of-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब कारनामा : नौकरी कर रहे शिक्षकों से ले लिया त्यागपत्र, वेतन न मिलने पर खुलासा, दो क्लर्क निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब कारनामा : नौकरी कर रहे शिक्षकों से ले लिया त्यागपत्र, वेतन न मिलने पर खुलासा, दो क्लर्क निलंबित
Thu, 08 Dec 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:11 PM IST
सार
लिपिकों के अजग-गजब कारनामे की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों की करतूत सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। जिले के मऊआइमा विकासखंड में सात शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल डाटा से छेड़छाड़ कर उनका त्यागपत्र ले लिया गया।
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिपिकों के अजग-गजब कारनामे की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों की करतूत सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। जिले के मऊआइमा विकासखंड में सात शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल डाटा से छेड़छाड़ कर उनका त्यागपत्र ले लिया गया। बीएसए ने प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए दो लिपिकों को निलंबित कर दो बीईओ को संयुक्त रूप से जांच सौंपी है।
विज्ञापन
दरअसल मऊआइमा विकासखंड के नगर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुनीता चौधरी, कंपोजिट विद्यालय सरायबीना के शिक्षक विजय बहादुर यादव, मधुमिता वसु, प्राथमिक विद्यालय सरायभारत के शिक्षक सुतीक्ष्ण प्रकाश, मऊआइमा के एआरपी जगत भारतीय,उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिसेनगंज के प्रवीण शुक्ला का नवंबर का वेतन नहीं आया। साथी शिक्षकों के वेतन आने की जानकारी हुई तो ये शिक्षक परेशान हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षक वेतन न आने की वजह जानने के लिए कोषागार पहुंचे तो पता चला कि उन्होंने विभाग को त्यागपत्र दे दिया है, जबकि उन्होंने त्यागपत्र दिया ही नहीं। मानव संपदा पोर्टल पर पड़ताल से त्यागपत्र की जानकारी मिली। शिक्षक नेता ब्रजेंद्र सिंह ने बीएसए को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में बीएसए ने वरिष्ठ सहायक, मऊआइमा ऋषि शुक्ला और सहायक सुह्दय पांडेय को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षाअधिकारी हंडिया तथा सैदाबाद को संयुक्त रुप से सौंपी है।
विज्ञापन