{"_id":"72d81f96594ae8a3ab59110dbfeb3121","slug":"research-journal-learning-kids-upgrade-assistant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध पत्रिका ‘अधिगम’ बच्चों के उन्नयन में सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध पत्रिका ‘अधिगम’ बच्चों के उन्नयन में सहायक
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। राज्य शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश की ओर से वर्षों बाद शुरू की गई शोध पत्रिका ‘अधिगम’ के पहले अंक का विमोचन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान जुटे शिक्षाधिकारियों ने इस पत्रिका को छात्रों एवं शिक्षकों के लिए उपयोगी बताया। विमोचन के अवसर पर प्राथमिक शिक्षा से जुडे़ तीन निदेशकों के साथ सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं शोधार्थी मौजूद रहे।
राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य दिव्यकांत शुक्ल के संपादन में प्रकाशित पत्रिका ‘अधिगम’ की सराहना करते हुए सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने कहा कि इसके जरिए शिक्षकों एवं बच्चों की गुणवत्ता में विकास होगा। उनके वैचारिक उन्नयन में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
निदेशक एससीईआरटी डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि यह पत्रिका प्राथमिक शिक्षा को उच्च शिक्षा से जोड़ने में सहायक होगी। उन्होंने पत्रिका को प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा से धन की व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर निदेशक बेसिक शिक्षा दिनेश बाबू शर्मा ने पत्रिका में मौजूद सामग्री को छात्रों के लिए बहुत उपयोगी बताया। निदेशक साक्षरता अमरनाथ वर्मा ने कहा कि विज्ञान के बारे में पत्रिका में दी गई सामग्री निश्चय ही अनुकरणीय है।
विज्ञापन
निदेशक सीमैट संजय सिन्हा ने पत्रिका की गुणवत्ता के लिए सराहना की तथा कहा कि आगे इसमें अच्छी से अच्छी सामग्री शामिल की जाए, इसके लिए वह पूरा सहयोग करेंगे। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय, स्कंद शुक्ल, महेंद्र सिंह, विनोद कृष्ण, राजेंद्र प्रसाद, राज सिंह, डॉ. कमलेश तिवारी भी मौजूद रहे। संस्थान के प्राचार्य दिव्यकांत शुक्ल ने पत्रिका के बारे जानकारी देने के साथ अतिथियों का स्वागत किया, धन्यवाद एवं स्मृति चिन्ह सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।