फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report sent to confiscate mafia Atik's benami property worth seven crores, valuable land is in Naini

Prayagraj : माफिया अतीक की सात करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क करने को भेजी रिपोर्ट, नैनी में है बेशकीमती भूमि

Sat, 31 Aug 2024 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 01:00 PM IST
सार

नवाबगंज के करोली निवासी श्याम जी सरोज ने पुलिस को बताया कि अतीक-अशरफ ने उसके नाम पर बेनामी संपत्तियां बनाईं। बताया कि वह अतरसुइया निवासी दो सगे भाई जावेद व कामरान के घर में सफाईकर्मी का काम करता था, जो अतीक-अशरफ के करीबी रहे। माफिया की बेनामी संपत्ति बनाने में दोनों ने उसका इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Report sent to confiscate mafia Atik's benami property worth seven crores, valuable land is in Naini
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद व अशरफ की सात करोड़ की एक और बेनामी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नैनी स्थित इस जमीन को अतीक ने अपने दो करीबी भाइयों के नौकर के नाम पर खरीदा था। रिपोर्ट भेजकर पुलिस आयुक्त न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


इस संपत्ति का खुलासा इसी साल अप्रैल में हुआ था। नवाबगंज के करोली निवासी श्याम जी सरोज ने पुलिस को बताया कि अतीक-अशरफ ने उसके नाम पर बेनामी संपत्तियां बनाईं। बताया कि वह अतरसुइया निवासी दो सगे भाई जावेद व कामरान के घर में सफाईकर्मी का काम करता था, जो अतीक-अशरफ के करीबी रहे। माफिया की बेनामी संपत्ति बनाने में दोनों ने उसका इस्तेमाल किया। उसके नाम पर जमीन का बैनामा 2021 में करा दिया। जबकि तब वह महीने में मात्र आठ हजार रुपये ही पगार पाता था।
विज्ञापन


बैनामे से पहले उसे बंधक बनाकर पीटा गया और कागजात पर दस्तखत कराए गए। यह भी आरोप लगाया कि अतीक-अशरफ की मौत के बाद दोनों भाई उक्त संपत्तियों को अपने नाम लिखाने का दबाव श्याम जी पर बना रहे थे। इस मामले में अतरसुइया पुलिस ने कुल चार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। श्याम जी के नाम पर कुल पांच जमीनों का सौदा किया गया। जिनमें से तीन नैनी के अरैल स्थित मीरखपुर उपरहार व दो फूलपुर और हंडिया में स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रावलियों की जांच में सही मिले आरोप

पुलिस अफसरों ने बताया कि इनमें से अरैल स्थित 0.6475 हेक्टेयर जमीन की पत्रावलियों की जांच से पाया गया कि उक्त संपत्तियां श्याम जी सरेाज की हैं। इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित मानकर इन्हें कुर्क करने के संबंध में रिपोर्ट पुलिस आयुक्त न्यायालय में भेजी गई है। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि अनुमति मिलते ही इन्हें कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed