{"_id":"5c7ecd0abdec221431495923","slug":"report-of-divya-bhawya-kumbh-is-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्य कुंभ व भव्य कुंभ का रिपोर्ट मिलेगा इस जगह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्य कुंभ व भव्य कुंभ का रिपोर्ट मिलेगा इस जगह...
Wed, 06 Mar 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्य,भव्य स्वच्छ और सुरक्षित कुंभ की रिपोर्ट म्यूजियम में सहेज कर रखी जाएगी। ताकि, देश-दुनिया के जिज्ञासु इस पर अध्ययन और शोध कर सकें। यह जानकारी मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दी। कुंभ के समापन समारोह में नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस बार के कुंभ का प्रबंधन शोध का विषय बन गया है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि कुंभ की यह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊंचाई आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणप्रद होने के साथ ही लक्ष्य तय करने में मददगार बनेगी। इस कुंभ ने लोकहित और परहित का अनूठा संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि दिव्य कुंभ की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इस रिपोर्ट को यहां बनने वाले म्यूजियम में रखवाया जाएगा।
संतों -भक्तों के लिए चौबीस घंटे खुले रहे अखाड़ों के दरवाजे: नरेंद्र गिरि
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि ऐसा कुंभ न कभी हुआ न होगा। उन्होंने बताया कि यह कुंभ स्वच्छता, सुरक्षा के साथ ही सेवा के लिए भी यादगार रहेगा। पहली बार देश-दुनिया के संतों-भक्तों के लिए अखाड़ों के द्वार खोल दिए गए थे। सभी अखाड़ों के भंडारे श्रद्धालुओं के लिए चौबीस घंटे खुले रहे। किसी को न रहने-ठहरने की दिक्कत हुई न भोग-प्रसाद की।