फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report of acting president of UP Bar Council negative

यूपी बार कौंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 15 Jun 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Report of acting president of UP Bar Council negative
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यूपी बार कौंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कानपुर में कोरोना पॉजिटिव वकीलों के संपर्क में आने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बीते शुक्रवार को प्राइवेट लैब में जांच के लिए नमूना दिया था, जहां से रविवार को नेगेटिव रिपोर्ट मिली। 
विज्ञापन


कौंसिल कार्यालय के अधीक्षक बृज मोहन ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण 17 जून तक बार कौंसिल दफ्तर बंद रखने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। बार कौंसिल कार्यालय सोमवार को निर्धारित समय के अनुसार खुलेगा। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए कार्य करने को कहा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देवेंद्र मिश्र नगरहा के कानपुर कार्यक्रम में शरीक होने और वहां कोरोना पॉजिटिव वकीलों के संपर्क में रहने के कारण ही एहतियातन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए रविवार को प्रस्तावित चुनाव टाल दिया गया था। यह चुनाव अब पांच जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed