{"_id":"c3436db3cc39acc0c1f4f755fed287f6","slug":"replaced-by-a-fake-website-of-the-test-pattern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट ने बदल दिया परीक्षा का पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वेबसाइट ने बदल दिया परीक्षा का पैटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 25 जनवरी से शुरू हो रही टीजीटी-पीजीटी परीक्षा को कुछ वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई गलत सूचना से शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार गुमराह हो रहे हैं। फर्जीवाड़ा करने वालों ने चयन बोर्ड की वेबसाइट से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर उस पर परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के साथ यह जानकारी दी है कि टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में विषय के साथ सामान्य जानकारी, हिन्दी, अंग्रेजी की भी परीक्षा होगी। इतना ही नहीं फर्जीवाड़ा करने वाले ने इस वेबसाइट को चयन बोर्ड की वेबसाइट से जोड़ दिया है।
चयन बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा के बारे में नई जानकारी देख कई परीक्षार्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी समर बहादुर सिंह से मिलकर फर्जीवाड़े की जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारी ने परीक्षार्थियों को बताया कि वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ साइबर कानून के तहत कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा में मात्र विषय से ही जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा तिथि 25 जनवरी से बदलकर आगे करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र बुधवार को चयन बोर्ड अध्यक्ष का घेराव करेंगे। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 25 जनवरी को ही राजस्व निरीक्षक परीक्षा है। दोनों परीक्षाओं में अधिकांश अभ्यर्थी कॉमन होने के कारण परीक्षार्थी असमंजस में हैं। आजाद पार्क में मंगलवार को हुई बैठक में प्रतियोगी छात्रों ने बुधवार को चयन बोर्ड के घेराव का फैसला किया है।