फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Repeated Transfer of Employee Amounts to Harassment: High Court

कर्मचारी का बार- बार तबादला उत्पीड़न: हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Repeated Transfer of Employee Amounts to Harassment: High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लंबे समय तक बिना आरोप पत्र के किसी कर्मचारी का बार-बार तबादला करना उत्पीड़न का मामला है। इसे अदालत बर्दाश्त नहीं कर सकती।
विज्ञापन

इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन झांसी के बरुआ सागर में तैनात रहे याची रजनीश कुमार के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तबादले के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने उन्हें मूल स्थान झांसी में ही तैनाती देने का आदेश दिया है। यह भी स्पष्ट किया कि तीन हफ्ते के भीतर याची को आरोप पत्र देकर अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू नहीं होती तो माना जाएगा कि विभाग ने उनके खिलाफ लंबित कार्यवाही को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता प्रणेश कुमार मिश्रा ने दलील दी कि याची को 15 सितंबर 2025 को निलंबित किया गया था, जिसे फरवरी 2026 में बहाल कर दिया गया। विभाग ने अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने या आरोप पत्र देने के बजाय उसे एक सर्कुलर की आड़ में पहले लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया। फिर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने माना कि यह तबादला प्रशासनिक जरूरत नहीं, बल्कि विभागीय जांच प्रक्रिया अपनाए बिना दी गई एक सजा है। वह भी तब जब हाईकोर्ट के दो स्पष्ट आदेश के बावजूद विभाग ने अब तक जांच शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed