फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Repair work begins after complaints about street lights

Prayagraj News: स्ट्रीट लाइट की शिकायत के बाद मरम्मत कार्य शुरू

Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins after complaints about street lights
मऊआइमा-स्ट्रीट लाइट बनाते कर्मचारी
हरिसेनगंज से रामफल इनारी टोल प्लाजा तक अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक महीने से जगह-जगह खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट के कारण रात में अंधेरा रहता था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शनिवार को लाइट की मरम्मत और खराब लाइटों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम महमदपुर सराय अली, सुल्तानपुर खास, हरिसेनगंज समेत आसपास के ग्रामीणों ने एनएचएआई के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कि जगह-जगह स्ट्रीट लाइट बिगड़ी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, हरिसेनगंज से ब्लॉक तिराहा, थाना पड़ाव चौराहा होते हुए इनारी फल इनारी टोल प्लाजा तक कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब थीं। रात में अंधेरा रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन

ग्रामीण गुलाम राजू, खुर्शीद आलम, काशी प्रसाद पटेल, सुजा आलम, हतेशाम उद्दीन, अफसार अहमद आदि ने बताया कि शिकायत के बाद शनिवार को कर्मचारियों ने खराब लाइट को ठीक करने और जरूरत के अनुसार बदलने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed