फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief, reduced queues in banks

राहत, बैंकों में कम हुई कतार

Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Relief, reduced queues in banks
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पांच सौ एक हजार की नोट बंद किए जाने के बाद शहर में फैली अफरातफरी अब कम होती दिख रही है। बैंकों में लगने वाली भीड़ भी कम होने लगी है। शनिवार को बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की गई। शनिवार को एटीएम बूथों के बाहर भी भी अब पहले जैसी आपाधापी नहीं रही।
विज्ञापन


भीड़ कम होने का असर बैंकों के कारोबार पर भी पड़ा। शनिवार को लोगों ने 200 करोड़ रुपये जमा किए, जबकि भुगतान 20 करोड़ एवं एक्सचेंज 50 लाख रुपये का ही हुआ। इस प्रकार कुल कारोबार 221 करोड़ से भी कम हुआ। बैंक अधिकारियों की मानें तो ऐसा कारोबार सामान्य दिनों में होता है। वहीं बैंकों में जमा करने और कैश काउंटर से पैसे का भुगतान करने का काम चलता रहा। आरबीआई की ओर से नोट एक्सचेंज करने के लिए सीमा 4500 से घटा कर 2000 किए जाने के बाद अब बैंकों में भीड़ कम होती दिख रही है। लोग अब घरों में रखे 500-1000 के पुराने नोटों को बदलवाने की बजाय अपने खाते में जमा करके उससे पैसा निकालने को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बैंकों में पैसा बदलने के लिए शनिवार को मात्र सीनियर सिटीजन को सुविधा देने की घोषणा की गई थी। एसबीआई मुख्य शाखा (त्रिवेणी) में शनिवार को सीनियर सिटीजन के लिए अलग से लाइन लगवाई गई। बैंक के एजीएम एके गुप्ता ने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए नोट बदलने, निकालने और जमा करने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए। कर्मचारियों को उनकी मदद एवं अच्छे व्यवहार करने को कहा गया था। त्रिवेणी शाखा में पैसा जमा करने के लिए अलग से छह काउंटर बनाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी कर्नलगंज, सिविल लाइंस, कीडगंज सहित अन्य शाखाओं में लोगों की भीड़ कम हुई है। सीनियर सिटीजन को पैसा जमा करने और बदलने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए। दोपहर बाद पीएनबी की लगभग सभी शाखाओं में कैश खत्म हो जाने के बाद भुगतान बंद हो गया। अब उम्मीद है कि सोमवार को पैसा आने के बाद लोगों को भुगतान हो सकेगा।

शहर के अन्य बैंकों की शाखाओं बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, युनाइटेड बैंक में भीड़ कम रही। लोगों को पैसा जमा करने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। युनाइटेड बैंक की तेलियरगंज शाखा में लोगों का पैसा नहीं जमा किए जाने पर हंगामा हुआ। इसी प्रकार यूनियन बैंक टैगोर टाउन, युनाइटेड बैंक अल्लापुर, कारपोरेशन बैंक अल्लापुर, इलाहाबाद बैंक, कर्नलगंज में कैश दोपहर होने से पहले खत्म हो गया। अब रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लोगों को पैसे का इंतजार होगा।

एसबीआई की कर्नलगंज शाखा में सीनियर एकाउंटेंट एके साहू एवं एसबीआई अल्लापुर शाखा में कैश काउंटर की कर्मचारी सौम्या काम के दबाव में बेहोश हो गईं। एके साहू को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा था, उन्हें बेचैनी हो रही थी। एसबीआई अधिकारी संघ के अनिल सिन्हा ने बताया कि कर्मचारियों पर काम का दबाव है, वह घर से बैंक के लिए सुबह आठ बजे निकल जाते हैं, रात में कैश का काम पूरा होने के बाद कई कर्मचारी एक बजे घर लौट रहे हैं। 

शनिवार को बैंकों में शादी वाले परिवार को 2.50 लाख भुगतान किए जाने का आदेश पहुंच गया। आदेश पहुंचने के बाद शादी वाले परिवार को नगद भुगतान में तेजी आ गई। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी शाखा में 15 शादी वाले परिवारों को सरकार की ओर से तय राशि का भुगतान किया गया। बताया कि बैंक में आरबीआई की ओर से एक फार्मेट भेजा गया है, उस फार्मेट के साथ शादी कार्ड, केवाइसी देना पड़ा। शादी वाले परिवार को बैंक को यह संतुष्ट करना पड़ा कि उनके यहां शादी है। बैंक ने यह शर्त रखी है कि उनके खाते में पैसा पहले से जमा होना चाहिए, जो परिवार बैंक से शादी के लिए पैसा पहले से निकाल चुके हैं, उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि किस बैंक से पैसा निकाले थे। शहर के अन्य बैंकों में कैश कम होने से शादी वालों को भुगतान में परेशानी आई।

बैंकों में पैसा कम होने के कारण शनिवार को लोगों को डिमांड के आधार पर भुगतान नहीं किया गया, जो खाता धारक 24 हजार की डिमांड कर रहा था, उसे 10 से 15 हजार के बीच भुगतान किया गया। 10 हजार की मांग करने वालों को पांच हजार दिया गया। कम भुगतान किए जाने पर लोगों में नाराजगी दिखाई पड़ी।


बैंकों में लाइन कम होने के साथ शहर के एटीएम भी पटरी पर लौटे हैं। शहर के कुछ एटीएम को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में कुछ देरी के अंतराल पर पैसा डाला जाता रहा। लोग दिनभर लाइन में लगकर पैसा निकालते रहे। शहर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लेकर सबसे अधिक शिकायत मिल रही थी। पीएनबी केएटीएम का नए तरीके से मेंटीनेंस कर दिए जाने के बाद पैसा मिलना शुरू हुआ है। पीएनबी अधिकारी संघ के अश्वनी तिवारी ने बताया कि आने वाले दिनों में पीएनबी केएटीएम की सेवा पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed