फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Released list of holidays in madrassas weekly holiday on Friday, but doubts remain

Prayagraj News : मदरसों में अवकाश की जारी हुई सूची, साप्ताहिक छुट्टी शुक्रवार को, पर अभी संशय बरकरार

Sat, 24 Dec 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 07:48 PM IST
सार

मदरसों में अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। अगले वर्ष कुल 75 दिन मदरसे बंद रहेंगे। सूची के अनुसार साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को ही रहेगा। इसका मदरसा प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया है। 

विज्ञापन
Released list of holidays in madrassas weekly holiday on Friday, but doubts remain
मदरसा - फोटो : Twitter

विस्तार

मदरसों में अवकाश की सूची जारी कर दी गई है। अगले वर्ष कुल 75 दिन मदरसे बंद रहेंगे। सूची के अनुसार साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को ही रहेगा। इसका मदरसा प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया है। मदरसा बोर्ड की पिछली बैठक में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के बजाय रविवार को किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसका कई प्रतिनिधियों ने विरोध किया था। मदरसा संचालकों ने भी इसका विरोध किया था। इसी बीच मदरसों में छुट्टी की सूची जारी कर दी गई है। इसमें शुक्रवार को ही साप्ताहिक अवकाश किए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


मदरसा संचालकों ने इस लिस्ट का स्वागत किया है। मऊआइमा मदरसा के प्रधानाचार्य शफीकुर्रहमान का कहना है कि ज्यादातर शिक्षक नमाज भी कराते हैं। इसलिए शुक्रवार के बजाय रविवार को अवकाश का फैसला उचित नहीं होता। आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जुनैद अहमद का कहना है कि सूची जारी हो गई है। ऐसे में फिलहाल साप्ताहिक अवकाश के दिन में किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

Released list of holidays in madrassas weekly holiday on Friday, but doubts remain
मदरसा - फोटो : Twitter
बोर्ड की अगली बैठक पर रहेगी नजर
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अफसर के अनुसार अवकाश की सूची पहले से तैयार होती है। उसे जारी किया गया है। बोर्ड की आगामी बैठक में इसमें बदलाव किया जा सकता है। एक अन्य अफसर का कहना है कि बोर्ड की पिछली बैठक में कई मदरसों के प्रधानाचार्योें ने ही रविवार को अवकाश का प्रस्ताव रखा था। कई लोग इसके विरोध में भी थे। ऐसे में बोर्ड की अगली बैठक में इस पर निर्णय लिए जाने की बात कही गई थी, जो अगले महीने प्रस्तावित है। पिछली बैठक में यह भी चर्चा हुई थी कि रविवार या शुक्रवार को अवकाश रखने का विकल्प मदरसों को ही दे दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed