{"_id":"6495526d2234b9b85006627f","slug":"regulator-burst-with-loud-noise-while-setting-gas-six-people-scorched-due-to-fire-in-the-house-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : गैस सिलिंडर का रेगुलेटर तेज धमाके के साथ फटा, घर में आग लगने से चार लोग झुलसे, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : गैस सिलिंडर का रेगुलेटर तेज धमाके के साथ फटा, घर में आग लगने से चार लोग झुलसे, हालत नाजुक
Fri, 23 Jun 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:36 PM IST
सार
खराब रेगुलेटर मरम्मत के दौरान फट गया। इससे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आसपुर देवसरा की है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के आसपुर देवसरा गांव में मरम्मत के दौरान गैस सिलिंडर का रेगुलेटर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे घर में आग लग गई। जिससे झुलसकर छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सभी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा गांव में जगतपाल पुत्र फुनई के घर का गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खराब हो गया था। जिसे ठीक करने के लिए वह पड़ोस के सुरेश कुमार गौतम पुत्र चैतू राम के यहां गए थे। यहां पर प्रिंस कुमार (15) पुत्र सुरेश कुमार, हेमंत कुमार (16) पुत्र रणजीत कुमार भी पहुंचे थे। मरम्मत के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ रेगुलेटर फट गया। इससे घर में आग लग गई।
विज्ञापन
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। आग की लपटों की चपेट में आने से चारों झुलस गए। आनन फानन घायलों को उपचार के लिए पीएचसी आसपुर देवसरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने सभी को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन