{"_id":"69825198c4524ff59502889b","slug":"regular-revision-is-necessary-along-with-studies-mehak-naini-news-c-3-noi1083-816329-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ नियमित रिवीजन करना जरूरी : महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ नियमित रिवीजन करना जरूरी : महक
Wed, 04 Feb 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर में यूपी टॉपर महक जायसवाल की फोटो।
परीक्षा में सफलता हासिल करने के लगातार पढ़ने रहना काफी नहीं होता बल्कि पढ़े विषयों का नियमित रिवीजन और सही रणनीति अहम भूमिका निभाती है। यह कहना है इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 में टॉप करने वाली महक जायसवाल का, जिन्होंने अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बूते यह उपलब्धि हासिल की।
बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, पूरे भुलई की छात्रा रही महक कहती हैं कि पढ़ाई को बोझ न मानकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। भौतिकी और रसायन जैसे कठिन विषयों पर जोर दिया। इन विषयों में केवल पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं होता बल्कि प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे का रिवीजन करना बेहद जरूरी है।
इससे विषय लंबे समय तक याद रहता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। महक कहती हैं कि वह रोजाना समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करती थी और सप्ताह के अंत में सिलेबस को दोहराती थी। परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए उन्होंने नियमित अभ्यास, पुराने प्रश्नपत्रों के हल और सकारात्मक सोच को तैयारी का आधार बनाया।
विज्ञापन
टॉपर के टिप्स
- रोजाना पढ़ाई का एक निश्चित समय तय करें और उसका पालन करें।
- भौतिकी और रसायन विषय का प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट रिवीजन जरूर करें।
- कठिन टॉपिक के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं और उन्हें बार-बार देखें।
- मोबाइल व सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस करें।
- पुराने वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें जिससे परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है।
- परीक्षा से पहले आत्मविश्वास बनाए रखें और पर्याप्त नींद लें।