फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registration of Prayagrajs Global Hospital and Trauma Center canceled

Prayagraj: ग्लोबल हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त, डेंगू के मरीज को खराब प्लेटलेट्स चढ़ाने का आरोप

Sat, 29 Oct 2022 05:43 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, प्रयागराज
एएनआई, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Oct 2022 05:43 PM IST
सार

जांच कमेटी द्वारा हॉस्पिटल के भौतिक सत्यापन तथा हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा प्राप्त कराए गए अभिलेखों के निरीक्षण के बाद जांच कमेटी द्वारा दिए गए संस्तुति के आधार पर ये फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Registration of Prayagrajs Global Hospital and Trauma Center canceled
ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर - फोटो : ANI

विस्तार

प्रयागराज में मरीज को खराब प्लेटलेट्स चढ़ाने के आरोपों से घिरे झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी द्वारा हॉस्पिटल के भौतिक सत्यापन तथा हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा प्राप्त कराए गए अभिलेखों के निरीक्षण के बाद जांच कमेटी द्वारा दिए गए संस्तुति के आधार पर ये फैसला लिया गया है।

ये था पूरा मामला
बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू पीड़ित होने के बाद झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 14 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। जहां 16 अक्टूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर मरीज को तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया। वहीं प्लेटलेट्स चढ़ाते वक्त मरीज की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल मरीज को अपने यहां से रेफर कर दिया। वहीं 19 अक्टूबर को मरीज की मौत हो गई।

जिसके बाद मृतक प्रदीप पांडे के साले सौरभ त्रिपाठी ने ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर पर आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स की जगह मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया। जिससे मरीज की नसें फट गईं और उसकी मौत हो गई। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डिप्टी सीएम ने अस्पताल को सील करने का आदेश जारी करते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed