फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registration for semester examination begins: Rajju Bhaiya State University has released academic calendar for the session 2021-22

सेमेस्टर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू : रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर

Fri, 22 Oct 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Registration for semester examination begins: Rajju Bhaiya State University has released academic calendar for the session 2021-22
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय - फोटो : prayagraj
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर और परीक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नए कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर प्रणाली के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए 21 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद 11 से 18 नवंबर के बीच पहली आंतरिक परीक्षा, 16 से 23 दिसंबर के बीच दूसरी और 10 से 15 जनवरी के बीच तीसरी आंतरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 24 जनवरी से 28 फरवरी के बीच सेमेस्टर एवं प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। वार्षिक परीक्षा के लिए 21 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। 22 से 30 नवंबर तक पहली आंतरिक परीक्षा, 17 जनवरी से 22 जनवरी तक दूसरी और सात से 12 मार्च के बीच तीसरी आंतरिक परीक्षा होगी। 25 अप्रैल से 31 मई के बीच वार्षिक एवं प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


नए गाइडलाइन के अनुसार सभी विषयों के प्रश्नपत्र 100 अंकों के होंगे, जिनको क्रेडिट एवं ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर परिवर्तित कर अंकपत्र तैयार किए जाएंगे। सभी विषयों की परीक्षाएं 25 फीसदी सतत आंतरिक मूल्यांकन एवं 75 फीसदी बाह्य मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। प्रत्येक सत्र में आंतरिक मूल्यांकन के तीन अवसर दिए जाएंगे। न्यूनतम दो आंतरिक मूल्यांकन लिखित परीक्षा एवं तीसरा आंतरिक मूल्यांकन लिखित, सेमिनार, प्रस्तुतिकरण आदि के लिए होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी। प्रायोगिक विषयों के लिए भी तीन आंतरिक मूल्यांकन होंगे। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए दो आंतरिक मूल्यांकन में शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा उस प्रश्नपत्र में विद्यार्थी को अनुपस्थित माना जाएगा। तीन में दो सर्वश्रेष्ठ प्राप्तांक को बाह्य मूल्यांकन के प्राप्तांकों के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed