फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Refunds of old notes being fierce passenger

रिफंड में पुराने नोट दिए जाने से भड़के यात्री

Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Refunds of old notes being fierce passenger
money
रिफंड में पुराने नोट दे दिए जाने से जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर पर शनिवार को खूब हंगामा हुआ। यहां एक महिला दिल्ली की टिकट निरस्त कराने आई थी। रिफंड के नाम पर बुकिंग क्लर्क ने उसे 500-500 की तीन पुरानी नोट दे दी तो लाइन में लगे अन्य यात्री भड़क गए। यात्रियों का कहना था कि जब केंद्र सरकार ने रेलवे काउंटर पर टिकट की एवज में पुराने नोट 24 नवंबर तक मान्य रखने का निर्देश दिया है तो उसे रेलकर्मी रिफंड में क्यों दे रहे हैं। मामला बढ़ा तो फुटकर पैसे का इंतजाम कर महिला को दिए गए 500 के दो पुराने नोट वापस किए गए, जबकि एक नोट को बाद में बदलने की बात कहकर उसपर हस्ताक्षर किए गए। 
विज्ञापन


जंक्शन पर आठ नवंबर के बाद से रिजर्वेशन करवाने वाले यात्रियों की भीड़ एकाएक बढ़ गई है। 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाने की वजह से रिजर्वेशन करवाने वाले अधिकांश यात्री बड़े नोट लेकर ही पहुंच रहे हैं। इसमें रिफंड करवाने वाले यात्रियों की भी संख्या काफी है। शनिवार की दोपहर धूमनगंज की एक महिला प्रयागराज का टिकट रिफंड कराने जंक्शन पहुंची। रिफंड में उसे 1535 रुपये दिए जाने थे। वहां मौजूद महिला क्लर्क ने उसे 500-500 की तीन नोट के साथ बाकी के फुटकर पैसे दिए।
विज्ञापन


महिला ने 500 की नोट लेने से इनकार कर दिया। उसकी बुकिंग क्लर्क से बहस भी हुई। इस बीच लाइन में लगे अन्य लोग भी भड़क गए। महिला क्लर्क ने फुटकर पैसे न होने का हवाला दिया। महिला यात्री ने बाद में इसकी शिकायत सीआरएस से की। इसके बाद फुटकर पैसे आने के बाद महिला को हजार रुपये दिए गए। शेष के लिए हस्ताक्षर करवाकर बाद में रिफंड देने की बात कही गई। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार का फरमान है कि काउंटर पर बड़े नोट का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। फुटकर न होने से ही यह बात सामने आई। बाद में फुटकर पैसा आने का बाद महिला को रिफंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed