{"_id":"5e9dd94f8ebc3ed552503c49","slug":"refund-will-not-be-granted-if-air-tickets-are-booked-before-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के पहले बुक कराई है एयर टिकट तो नहीं मिलेगा रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के पहले बुक कराई है एयर टिकट तो नहीं मिलेगा रिफंड
Tue, 21 Apr 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन लगने के पूर्व जिन यात्रियों ने प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए अपने टिकट बुक करवाए थे, उन्हें विमानन कंपनियां रिफंड नहीं देंगी। डीजीसीए की उलझाऊ गाइड लाइंस की वजह से प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी हवाई यात्रियों के करोड़ों रुपये अटक गए हैं। यह वह यात्री हैं जिन्होंने लॉक डाउन लगने से पूर्व अपने टिकट बुक करवाए थे। लॉक डाउन की वजह से इंडिगो समेत कई अन्य विमानन कंपनियां ऐसे यात्रियों को रिफंड की बजाय क्रेडिट नोट दे रही हैं।
लॉक डाउन पार्ट-टू लगने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की संयुक्त सचिव उषा पाधी ने सभी एयरलाइंस को कोविड-19 के चलते पहले लॉकडाउन की अवधि में भुगतान और निरस्त की गई फ्लाइट के यात्रियों को पूरा रिफंड देने को कहा था। उनके इस आदेश के बाद उन टिकटों का रिफंड भी अटक गया, जिन्होंने घरेलू फ्लाइट से अपनी एक तरफ की यात्रा कर ली है। क्योंकि इस तरह के टिकटों के रिफंड के लिए डीजीसीए ने काई स्पष्ट गाइड लाइन जारी नहीं की है।
साथ ही लॉक डाउन के पूर्व भी जिन लोगों ने एडवांस में टिकट बुक करवाएं थे, वह यात्री भी अब विमानन कंपनियों की ओर से रिफंड देने की बजाय क्रेडिट नोट वाले मैसेज मिलने की बात कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ प्रयागराज से ही लॉक डाउन लगने के पूर्व विभिन्न शहरों के लिए एक हजार से ज्यादा एडवांस टिकट बुक हुए थे। लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने लॉक डाउन लगने के पूर्व बंगलूरू का टिकट बुक करवाया था। लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से बताया गया है कि उनका जो किराया लगा है उसी धनराशि से वह अगले एक वर्ष के दौरान देेश में कहीं की भी यात्रा कर सकते हैं।