फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Refund booking amount with interest for failure to deliver car on time: Commission

समय पर कार की डिलीवरी न करने पर बुकिंग राशि ब्याज सहित लौटाएं: आयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Refund booking amount with interest for failure to deliver car on time: Commission
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार की बुकिंग के बाद भी पांच साल तक डिलीवरी नहीं करने और निर्धारित कीमत से पांच लाख रुपये अधिक मांगने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने डीलर को एक लाख रुपये की बुकिंग राशि आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

यह आदेश आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम और सदस्य सरला ने दिया। प्रयागराज निवासी आकाश मिश्रा ने मार्च 2021 में गोयनका मोटर्स से टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर कार बुक कराई थी। वाहन की कीमत 43,55,137 रुपये निर्धारित की गई थी। एक लाख रुपये बुकिंग राशि जमा की थी। याची का आरोप था कि पांच वर्ष बीतने के बावजूद वाहन की डिलीवरी नहीं की गई।
विज्ञापन

डीलर से संपर्क किया तो वाहन देने के बदले बिल में दर्ज कीमत से पांच लाख रुपये अधिक देने की मांग की गई। बढ़ी राशि नहीं दी तो वाहन की डिलीवरी नहीं की गई। वादी ने इसे आयोग में चुनौती देते हुए परिवाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलर ने आरोपों से इन्कार कर कहा कि 2021 में कोविड के कारण वाहनों की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। एक लाख रुपये केवल टोकन मनी थी। वाहन की कीमत डिलीवरी के समय बाजार मूल्य के आधार पर तय होती है। आयोग ने वाहन की पुरानी कीमत पर डिलीवरी कराने की मांग स्वीकार नहीं की। हालांकि, बुकिंग राशि ब्याज समेत लौटाने के साथ-साथ मानसिक-आर्थिक मुआवजे के रूप में 50 हजार रुपये और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed