{"_id":"637d9586f32a6b2236035058","slug":"referendum-on-amendment-to-high-court-bar-association-s-bylaws-on-november-28-and-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"high court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर जनमत संग्रह 28 और 29 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
high court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर जनमत संग्रह 28 और 29 नवंबर को
Wed, 23 Nov 2022 09:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:07 AM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर होने वाला जनमत संग्रह अब 28 और 29 नवंबर को होगा। पहले यह जनमत संग्रह 23 और 24 नवंबर को होना था लेकिन मंगलवार को इस संबंध में जनमत संग्रह कमेटी के चेयरमैन वशिष्ठ तिवारी ने बैठक कर इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर होने वाला जनमत संग्रह अब 28 और 29 नवंबर को होगा। पहले यह जनमत संग्रह 23 और 24 नवंबर को होना था लेकिन मंगलवार को इस संबंध में जनमत संग्रह कमेटी के चेयरमैन वशिष्ठ तिवारी ने बैठक कर इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब यह जनमत संग्रह 28 और 29 नवंबर को होगा। उन्होंने जनमत संग्रह के लिए होने वाला गुप्त मतदान लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
इस मतदान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य जो 25 नवंबर तक मतदाता बनने की सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर लेंगे, वे सभी गुप्त मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान उन्होंने गुप्त मतदान के लिए जनमत संग्रह समिति का गठन भी किया। इसमें महेंद्र बहादुर सिंह, सोम नारायण मिश्र, रचना दुबे, यतींद्र को शामिल किया गया है। इस दौरान समिति ने बैठक कर जनमत संग्रह की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन