फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 7108 posts of CGL final selection result may come this week

SSC : सीजीएल के 7108 पदों पर होगी भर्ती, इसी सप्ताह आ सकता है अंतिम चयन परिणाम

Sun, 23 Oct 2022 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 08:44 PM IST
सार

कुल 7108 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 2924, ओबीसी 1871, अनुसूचित जाति 1047, अनुसूचित जनजाति के 524 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 742 पद शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक 1258 पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के हैं।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 7108 posts of CGL final selection result may come this week
SSC CGL Tier 1 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा-2020 के तहत केंद्र सरकार के 45 विभागों में 7108 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रिक्त पदों के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम इसी हफ्ते जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन



कुल 7108 पदों में से अनारक्षित वर्ग के 2924, ओबीसी 1871, अनुसूचित जाति 1047, अनुसूचित जनजाति के 524 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 742 पद शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक 1258 पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के हैं। इसी विभाग में टैक्स असिस्टेंट के 364 और इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव अफसर के 878 पद हैं। 

विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) में टैक्स असिस्टेंट के 1090 पदों एवं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 217 पदों पर पर भर्ती होगी। इसके अलावा सी एंड एजी के तहत इंडियन ऑडिट एंड एकाउंट्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट ऑडिट अफसर ग्रुप-बी के 250, कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया में डिविजनल एकाउंटेंट के 400, ऑडिटर के 500, मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन में कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के 401 पदों पर भर्ती होनी है।


डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन) में जूनियर एकाउंटेंट के 458, कंट्रोलल जनरल ऑफ एकाउंट्स में एकाउंटेंट के 153, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में अपर डिवीजन क्लर्क के 122, ऑफिस अंडर कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस एकाउंट्स में ऑडिटर के 260, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट में असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर के 114 एवं सेंट्रल केंद्रीय सचिवालय सेवा (डीओपीटी) में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के 151 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed