फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment stuck: passing age of appearing in examination, candidates submitted memorandum to start new APS recruitment

भर्ती फंसी : परीक्षा में शामिल होने की बीत रही उम्र, अभ्यर्थियों ने नई एपीएस भर्ती शुरू करने लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Dec 2021 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 11:25 PM IST
सार

आयोग ने एपीएस भर्ती का पिछला विज्ञान वर्ष 2013 में जारी किया था। इस भर्ती के तहत दो चरणों की परीक्षा कराके रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। तीसरे एवं अंतिम चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा होनी थी।

विज्ञापन
Recruitment stuck: passing age of appearing in examination, candidates submitted memorandum to start new APS recruitment
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) की नई भर्ती के लिए अभ्यर्थी आठ साल से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को तीन साल पहले एपीएस के 250 पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन आयोग विज्ञापन जारी नहीं कर रहा है। इस भर्ती के इंतजार में तमाम अभ्यर्थियों की परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा भी पूरी हो चुकी है। सोमवार को अभ्यर्थियों ने इस मसले पर आयोग में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


आयोग ने एपीएस भर्ती का पिछला विज्ञान वर्ष 2013 में जारी किया था। इस भर्ती के तहत दो चरणों की परीक्षा कराके रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। तीसरे एवं अंतिम चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही परीक्षा प्रणाली को लेकर विवाद हो गया और आयोग ने एपीएस भर्ती परीक्षा-2013 निरस्त कर दी। अब यह परीक्षा दोबारा होनी है और इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने वर्ष 2013 में आवेदन किए थे। हालांकि मामला कोर्ट में है और परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन

आठ साल से भर्ती का पता नहीं
एपीएस-2013 की भर्ती में नए अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सके और नई भर्ती का आठ साल से पता नहीं है। भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को शॉर्ट हैंड एवं टाइप टेस्ट की अलग से तैयारी करनी होती है। ऐसे में ज्यादातर अभ्यर्थियों को अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका नहीं मिल पाता है। आठ साल से भर्ती का इंतजार कर रहे कई अभ्यर्थियों की परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा पूरी हो चुकी है तो कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा पूरी होने के करीब है। 

अभ्यर्थियों ने अक्तूबर में आयोग में ज्ञापन दिया था। तब कहा गया था कि दिसंबर में विज्ञापन जारी किया जाएगा, लेकिन अब दिसंबर का महीना भी बीतने वाला है। अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर मांग की है कि एपीएस भर्ती का नया विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाए, ताकि समय रहते सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकें। ज्ञापन देने वालों में दीपक कुशवाहा, महताब आलम, अरसल, अभिषेक, दिलीप, हर्ष यादव, प्रशांत, नितेश पाल आदि शामिल रहे।

कटऑफ, प्राप्तांक के लिए अड़े अभ्यर्थी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पिछली कुछ प्रमुख प्रारंभिक परीक्षाओं के कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी नहीं किए हैं। अभ्यर्थी इस मांग पर अड़े हैं कि प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक जारी किए जाएं। साथ ही अंतिम चयन परिणाम के कटऑफ एवं प्राप्तांक भी परिणाम के साथ ही जारी कर दिए जाएं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि इस मामले पर आयोग में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है। अगर आयोग सुनवाई नहीं करता है तो न्यायालय की शरण में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed