फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recovery of Nandi-Ashok to save banks: Rajbabber

बैंकों को बचाने के लिए नंदी-अशोक से हो वसूली: राजबब्बर

Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Nandi-Ashok to save banks: Rajbabber
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने फूलपुर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कहा कि सरकार बैंकों को दिवालिया होने से बचाने के लिए इलाहाबाद के नीरव मोदी नंद गोपाल गुप्ता नंदी और विधायक हर्ष बाजपेई के पिता अशोक बाजपेई से पैसे वसूल किए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक के पिता यदि बैंकों का पैसा लौटा दें तो बैंक जरूरतमंद ग्राहकों को पैसा दे सकेंगे। कहा कि कांग्रेस उपचुनाव को लोगों का भरोसा जीतने के लिए मैदान में जबकि भाजपा एवं प्रदेश सरकार 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश को प्रयोगशाला की तरह प्रयोग कर रही है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि जनता भरोसा मजबूत करने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


राजबब्बर ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह शहर के सबसे चर्चित डॉ. एके बंसल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह स्थानीय इकाई से इस मुद्दे पर चुनाव बाद आंदोलन चलाने को कहेंगे। पत्रकार वार्ता में पूर्वमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, शेखर बहुगुणा, प्रत्याशी मनीष मिश्र, बाबा अभय अवस्थी, विजय मिश्र, किशोर वार्ष्णेय, जावेद ऊर्फी, मुकुंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, शिक्षक नेता अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।राष्ट्रीय अपना दल के चौधरी परशुराम निषाद ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र का समर्थन किया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र के साथ बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पूजन कर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। दर्शन उपरांत राजबब्बर ने कहा कि इस मंदिर के विषय में उन्होंने बहुत सुना था और आज उसका दर्शन करके अभिभूत हूं। दर्शन के समय बाबा अवस्थी, मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, रघुनाथ द्विवेदी तलत अजीम आदि सैकड़ों समर्थक भी मन्दिर भ्रमण के दौरान उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. संजय सिंह ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गठन के बाद बीते चार वर्ष में बैंकों का पैसा लेकर तीन हजार से अधिक लोग देश छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश का पैसा लेकर विदेश भाग जाने से अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। काला धन वापस लाने की बात करने वाले मोदी देश का धन विदेश जाने से नहीं रोक पाने के बजाय काग्रेंस को दोषी ठहराने में लगे हैं। वह मनमोहन पार्क पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


कहा कि मोदी सरकार सत्ता के लिये देश को दांव पर लगा सकती है। नए भारत के निर्माण की बात करने वाले आज इसे खोखला कर रहे हैं। जनता अब भी नहीं चेती तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ  नहीं करेंगी। प्रदेश के पूर्वमंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि युवाओं, छात्रों, किसानों और मजदूरों को जो सपने प्रधानमंत्री ने दिखाए, उनके टूटने से वह निराश हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन जनता से है, जो उनकी जीत सुनिश्चित करेगी। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने केन्द्र में प्रदेश की सरकारों को झूठी सरकार बताया। सभा में डॉ.राजेश मिश्रा, चौ.जितेन्द्र नाथ सिंह, विजय मिश्र, दिग्विजय सिंह, रामयज्ञ द्विवेदी, तलत अजीम, किशोर वार्ष्णेय, बाबा अभय अवस्थी, महेश त्रिपाठी, मुकुन्द तिवारी, देवी पाण्डेय भारत भूषण, प्रदीप अंशुमन, प्रेमजी अग्रवाल, अनिल पाण्डेय, गरूण त्रिपाठी ,मूलचन्द गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed