फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Records missing from Tehsil found in the house of retired Lekhpal

रिटायर्ड लेेखपाल के घर मिले तहसील से गायब अभिलेख

Sun, 24 Jan 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Records missing from Tehsil found in the house of retired Lekhpal
क्राइम
सोरांव तहसील से गायब अभिलेख मऊआइमा में रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल के घर पर मिले। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो सैकड़ों की संख्या में नक्शे, खतौनी व अन्य अभिलेख बोरे में भरे मिले। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेते हुए रिटायर लेखपाल को हिरासत में ले लिया। जिससे देर रात तक पूछताछ जारी थी। 
विज्ञापन


सोरांव पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्जी बैनामा के खेल में लगे हुए हैं। खास बात यह है कि फर्जी बैनामा करने से पहले ही संबंधित अभिलेख सोरांव तहसील से गायब हो जा रहे थे। तहसील क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि यह पूरा रैकेट मऊआइमा कस्बे से संचालित हो रहा है जिसमें यहां रहने वाला रिटायर्ड लेखपाल भी शामिल है।
विज्ञापन


जिसके बाद सोरांव सीओ अमिता सिंह ने सर्किल के  सभी थानों की फोर्स संग आरोपी के घर छापा मारा। तलाशी में यहां बड़ी मात्रा में खतौनी, नक्शे व अन्य अभिलेख मिले। जिनमें राजस्व से जुड़े सरकारी अभिलेख भी शामिल थे। इनके बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने रिटायर लेखपाल को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उसे थाने लाकर देर रात तक पूछताछ की जाती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलीभगत के खेल का भी हो सकता है भंडाफोड़

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच में कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत का भी खेल सामने आ सकता है। दरअसल तहसील से सरकारी अभिलेख गायब होना बिना अंदर के किसी व्यक्ति के मिलीभगत के संभव नहीं है। सीओ सोरांव अमिता सिंह ने बताया कि फिलहाल मुकदमा लिखा जा रहा है। जांच में जिसकी भी संलिप्तिता आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed