फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Record verification for staff nurse from tomorrow, UPPSC released program

प्रयागराज  : स्टाफ नर्स के लिए अभिलेख सत्यापन कल से, यूपीपीएससी ने जारी किया कार्यक्रम

Thu, 06 Jan 2022 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

4743 पदों के मुकाबले 3014 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था, जबकि 1729 पद न्यूनतम अर्हता मानक धारित करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए थे। स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक था।

विज्ञापन
Record verification for staff nurse from tomorrow, UPPSC released program
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

स्टार्फ नस के लिए अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया आठ जनवरी से शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्यापन की प्रक्रिया 31 जनवरी तक चलेगी। आयोग ने चार जनवरी को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा-2021 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था।

विज्ञापन


4743 पदों के मुकाबले 3014 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था, जबकि 1729 पद न्यूनतम अर्हता मानक धारित करने वाले अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए थे। स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक था। अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों के सत्यापन के बाद आयोग उनकी नियुक्ति की संस्तुति भेजेगा। आयोग ने अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन


चयनितों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग और किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रदान की जानी है। सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को आठ, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 एवं 31 जनवरी को अनुक्रमांकवार अभिलेख सत्यापन के लिए आयोग में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभिलेख सत्यापन दो सत्रों में सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे और दोपहर 1.30 बजे से शम पांच बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को पूर्व में भरे गए ऑनलाइन फॉर्मसेट पत्र, प्रमाणीकरण पत्रक, देशना प्रपत्र एवं अंकतालिका विवरण का प्रिंट निकालकर उसके साथ सभी शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों का दो सेट तैयार करके लाना है।

कटऑफ से भरे जाएं रिक्त पद
स्टाफ नर्स के 1729 पर रिक्त रह जाने पर अभ्यर्थियों ने यूपीपीएससी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्टाफ नर्स के 4743 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा में 83564 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के आधार पर आयोग ने 15830 अभ्यर्थियों को औपचारिकताएं पूरी करके वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा था। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब लिखित परीक्षा में 15830 अभ्यर्थी कटऑफ में शामिल थे तो 4743 में से 1729 पद कैसे खाली रह गए।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि कटऑफ में शामिल अभ्यथियों से ही रिक्त पद भरे जाएं। प्रशांत का दावा है कि आयोग ने बहुत से ऐसे अभ्यर्थियों को छांटकर बाहर कर दिया, जिनके पास अनुभव और जरूरी प्रमाणपत्र भी थे। योग्यता होने के बावजूद अभ्यर्थियों को छांट दिया गया, जबकि कोविड की तीसरी लहर के बीच यह भर्ती सबसे महत्वपूर्ण थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed