{"_id":"62f92d5ca9ad655717064c2e","slug":"record-97-thousand-sisters-did-free-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन : इस बार रिकार्ड 97 हजार बहनों ने किया फ्री सफर, रीजन में प्रतापगढ़ रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन : इस बार रिकार्ड 97 हजार बहनों ने किया फ्री सफर, रीजन में प्रतापगढ़ रहा अव्वल
Sun, 14 Aug 2022 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:44 PM IST
सार
इस बार 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को यूपी रोडवेज की सभी श्रेणियों में फ्री सफर का लाभ मिला। रविवार को रोडवेज द्वारा रक्षाबंधन में फ्री सफर करने वाली महिलाओं की संख्या साझा गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपी रोडवेज की बसों में उमड़ी भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार रोडवेज के प्रयागराज रीजन में फ्री सफर करने वाली महिलाओं का रिकार्ड बन गया। इस बार रोडवेज की फ्री सेवा का लाभ तकरीबन 97 हजार महिलाओं ने उठाया। आम दिनों में अगर इतनी संख्या में महिलाएं सफर करती तो रोडवेज की आय में 90 लाख रुपये का इजाफा होता।
विज्ञापन
इस बार 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को यूपी रोडवेज की सभी श्रेणियों में फ्री सफर का लाभ मिला। रविवार को रोडवेज द्वारा रक्षाबंधन में फ्री सफर करने वाली महिलाओं की संख्या साझा गई। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि रीजन के सभी डिपो में सफर करने वाली बसों में इस बार 97 हजार महिलाओं ने रक्षाबंधन के मौके पर सफर किया। उन सभी से किराया नहीं लिया गया।
विज्ञापन
रीजन में प्रतापगढ़ डिपो रहा फ्री सफर कराने में अव्वल
रीजन में सर्वाधिक 19 हजार महिलाओं ने प्रतापगढ़ डिपो की बसों में सफर किया। इसके बाद प्रयागराज के प्रयाग डिपो द्वारा संचालित बस में 18 हजार बहनों ने सफर किया। प्रयागराज के चारों डिपो की बात करें तो यहां सफर करने वाली महिलाओं की संख्या 58 हजार रही।
विज्ञापन