फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recommendation of appointment of LT grade selected candidates

एलटी ग्रेड चयनितों की नियुक्ति की सिफारिश, आयोग ने शासन के पास भेजी फाइल

Fri, 01 May 2020 03:08 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of appointment of LT grade selected candidates
teacher - फोटो : social media

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के लिए राहत वाली खबर है। उत्तर प्रदेश सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने नौ विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इसके लिए आयोग ने चयनितों की फाइल शासन को भेजी दी है। बाकी विषयों के चयनितों की फाइलें भी शासन को जल्द भेजी जाएंगी। एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


यह भर्ती कुल 15 विषयों में होनी है। पेपर लीक मामले में हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट अभी फंसा हुआ है, लेकिन आयोग बाकी 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर चुका है। हालांकि अब तक किसी विषय के चयनति अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली है। लेकिन अब नियुक्ति का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। यूपीपीएससी की ओर से नौ विषय में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन

Recommendation of appointment of LT grade selected candidates
teacher - फोटो : अमर उजाला

नियुक्ति के लिए जिन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें शिक्षा निदेशालय को भेजी गई हैं, उनमें संगीत महिला एवं पुरुष, कृषि महिला एवं पुरुष, वाणिज्य महिला एवं पुरुष, कला महिला एवं पुरुष, गृह विज्ञान महिला, शारीरिक शिक्षा महिला एवं पुरुष ,विज्ञान महिला एवं पुरुष, कंप्यूटर महिला एवं पुरुष, उर्दू महिला एवं पुरुष भर्ती से अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा चार विषयों की फाइलें अभी नहीं भेजी गई हैं। आयोग की ओर से नियुक्ति की सिफारिश भेजे जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि लॉक डाउन के बाद चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग करा दी जाएगी और उनका दो साल का लंबा इंतजार खत्म होगा।

Recommendation of appointment of LT grade selected candidates
शिक्षक भर्ती
आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि बाकी चार विषयों की फाइलें तैयार किए जाने का काम चल रहा है। जल्द ही अन्य चार विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भी शासन को भेज दी जाएगी। 00 हिंदी, सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट पर निर्णय अटका - एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में हिंदी और समाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 3287 पद हैं। इनमें हिंदी के 1433 और सामाजिक विज्ञान विषय में 1854 पद हैं। पेपर आउट के आरोप में इन दो विषयों के परिणाम फंसे हुए हैं। मामले की जांच कर रही एसटीएफ की ओर से अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है, सो आयोग भी इन दोनों विषयों के रिजल्ट देने से कतरा रहा है।

अभ्यर्थियों ने इस मसले पर वार्ता के लिए एक बार फिर आयोग अध्यक्ष से समय मांगा है। हालांकि कुछ दिनों पहले भी अध्यक्ष से मिलने के लिए समय मांगा गया था लेकिन लॉक डाउन का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों को मिलने की अनुमति नहीं दी गई। प्रतियेेगी मोर्चा के प्रदेश संयोजक विक्की खान का कहना है कि अगर अध्यक्ष मिलते हैं तो उनसे मांग की जाएगी कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट भी शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed