Prayagraj : बस से पुष्टाहार ले जाते पकड़ी गई प्रभारी सीडीपीओ के निलंबन की संस्तुति
मेजा की मुख्य सेविका एवं प्रभारी सीपीडीओ को शुक्रवार शाम को बस से एक बोरी में सरकारी पुष्टाहार ले जाते हुए पकड़ा गया था। कोरांव थाने में उनसे देर रात तक पूछताछ की जाती रही। शुक्रवार को थाने पहुंचे प्रभारी डीपीओ विमल चौबे ने भी घटना की जानकारी ली तथा प्रभारी सीडीपीओ से पूछताछ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस से पुष्टाहार ले जाते पकड़ी गईं मेजा की प्रभारी सीडीपीओ मीरा देवी को निलंबित किया जाएगा। सीडीओ की ओर से रिपोर्ट भेजने के साथ निलंबन की संस्तुति की गई है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) की ओर से तहरीर भी दी गई है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एफआईआर लिखी जाएगी।
मेजा की मुख्य सेविका एवं प्रभारी सीपीडीओ को शुक्रवार शाम को बस से एक बोरी में सरकारी पुष्टाहार ले जाते हुए पकड़ा गया था। कोरांव थाने में उनसे देर रात तक पूछताछ की जाती रही। शुक्रवार को थाने पहुंचे प्रभारी डीपीओ विमल चौबे ने भी घटना की जानकारी ली तथा प्रभारी सीडीपीओ से पूछताछ की। उन्होंने गोदाम का भी निरीक्षण किया।
विमल का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में चोरी की बात सामने आई है। इसलिए मीरा देवी के खिलाफ तहरीर दी गई है। नियमानुसार एफआईआर लिखाई जाएगी। तीन सीडीपीओ की कमेटी जांच करेगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ शिपू गिरि का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गई है। पुष्टाहार चोरी की बात सामने आई है। मुख्य सेेविका के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है।
नए साल से पहले सात ब्लॉक में शुरू हो जाएगा पुष्टाहार का निर्माण
नए साल से पहले प्रस्तावित सभी सात ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरित होने वाले पुष्टाहार का निर्माण शुरू हो जाएगा। शंकरगढ़ में इकाई से उत्पादन शुरू हो गया है। प्रस्तावित छह अन्य इकाइयों के लिए भी मशीनें मंगा ली गई हैं। अब ब्लॉक स्तर पर ही पुष्टाहार निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पहले चरण में प्रयागराज के शंकरगढ़, सोरांव, मेजा, मऊआइमा, भगवतपुर, बहरिया एवं फूलपुर ब्लॉक में निर्माण इकाई लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक इकाई पर करीब 90 लाख रुपये खर्च होंगे।
शंकरगढ़ इकाई से बृहस्पतिवार को उत्पादन शुरू हो गया। प्रभारी डीपीओ विमल चौबे का कहना है कि शंकरगढ़ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिसंबर महीने से इस इकाई में तैयार पुष्टाहार ही भेजे जाएंगे। सीडीओ शिपू गिरि ने बताया कि छह अन्य इकाइयों के लिए भी मशीनें मंगा ली गईं हैं। दिसंबर में इन इकाइयों को भी शुरू करने की तैयारी है। उनका कहना है कि ये इकाइयां समूह की महिलाएं संचालित करेंगी। ऐसे में रोजगार के अवसर बढे़ंगे। साथ ही अनियमितता की शिकायतों पर भी अंकुश लगेगा।