फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rasulabad Teliyr joy of Ddikando in Ganj

रसूलाबाद तेलियर गंज में दधिकांदो का उल्लास

Sun, 20 Sep 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rasulabad Teliyr joy of Ddikando in Ganj
 इलाहाबाद। रसूलाबाद तेलियरगंज में शनिवार को आयोजित दधिकांदो मेले का अलग ही नजारा रहा। हाथी पर सवार कृष्ण बलदाऊ के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे रास्ते जिधर भी  कान्हा का दल गया लोगों ने आरती पूजा से स्वागत किया। जय कन्हैया लाल की घोष से रास्ते गूंजते रहे। मेले में खाने-पीने की चीजों के साथ लोगों ने जमकर मनोरंजन भी किया। रोशनी से जगमगाते मेला क्षेत्र में देर रात तक चहल-पहल रही।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण दधिकांदो उत्सव कमेटी की ओर से रसूलाबाद तेलियर गंज में दधिकांदो मेले की शुरूआत रसूलाबाद ठाकुरद्वारा मंदिर में विराजे राधा कृष्ण के पूजन अर्चन से हुई। कमेटी के प्रधान संरक्षक अमर सिंह राठौर, अध्यक्ष हनुमान चौरसिया, महामंत्री अवधनारायण मिश्रा की अगुवाई में श्रीकृष्ण बलदाऊ की आरती पूजा की गई। घंटा-घड़ियाल, शंखनाद के बीच राधाकृष्ण की प्रतिमा और कृष्ण बलदाऊ को हाथी पर विराजमान कराया गया। ध्वजा पताका बैंडबाजा जयकारों के बीच कान्हा का दल भ्रमण को ठाकुरद्वारा मंदिर से निकला। सबसे आगे ग्यारह फीट की कृष्ण प्रतिमा और गण्ेाशजी, हनुमान जी शंकर जी की सवारी थी। हाथी पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा थी। दल में श्रीकृष्ण लीला पर आधारित एक दर्जन झांकियां शामिल थी।
विज्ञापन


कान्हा का दल अपने निर्धारित मार्ग आवास विकास मेंहदौरी कालोनी, अवतार टाकीज के सामने से होते हुए
 तेलियरगंज बैरियर पहुंचा जहां तेलियरगंज दधिकांदो मेला कमेटी की ओर से निकाली गई झांकियां दल में शामिल हो गईं। वहीं से पुन: तेलियरगंज बाजार होते हुए महर्षि पतंजलि स्कूल के सामने से निकलकर रसूलाबाद घाट पहुंचकर समाप्त हुआ। कमेटी की ओर से कान्हा के दल में शामिल होने वाली झांकियों के संयोजकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर लल्लन लाल कुशवाहा, मुकुंद तिवारी, प्रमोद शुक्ला, राजाराम कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित जवाबी कीर्तन और नौटंकी की प्रस्तुति हुई। मेंहदौरी कालोनी में हुए जवाबी कीर्तन का आयोजन फूलचंद्र जायसवाल एवं रसूलाबाद घाट पर हुई नौटंकी के आयोजक अनिल थे।



श्रीकृष्ण दधिकांदो समिति के तत्वावधान में रविवार को राजापुर सदरबाजार में दधिकांदो मेला आयोजित होगा। उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का दल पूरे सजदज के साथ म्योररोड स्थित संजीव कुमार गुप्ता के आवास से रात साढ़े आठ बजे निकलेगा। जो निर्धारित मार्ग से होता हुआ सर्किट पहुंचकर समाप्त होगा। मेला क्षेत्र में 17 मंच बनाए गए हैं। रोशनी कमेटियों की ओर से भव्य सजावट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed