फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rashtriya swayamsevak sangh RSS Meeting will be held in Prayagraj two central officials will also attend

rashtriya swayamsevak sangh : प्रयागराज में 26 मई से होगा आरएसएस का शिक्षा वर्ग, दो केंद्रीय पदाधिकारी भी करेंगे शिरकत

Sun, 22 May 2022 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 May 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
rashtriya swayamsevak sangh RSS Meeting will be held in Prayagraj two central officials will also attend
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 21 दिवसीय ‘संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष’ इस वर्ष प्रयागराज में होगा। कोरोना की वजह से बीते दो वर्ष से इसका आयोजन नहीं हो रहा था, लेकिन इस बार स्थिति सामान्य होने से संघ इसका आयोजन प्रयागराज में करा रहा है। यहां पांच जिलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्र में रुककर शारीरिक और बौद्धिक क्षेत्र में दक्षता प्राप्त करेंगे। इस दौरान दो केंद्रीय स्तर के भी पदाधिकारी प्रयागराज आएंगे।

विज्ञापन

 


प्रयागराज के माधव ज्ञान केंद्र इंटर कालेज में  ‘संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष ’ 26 मई से शुरू होगा। 21 दिवसीय प्रशिक्षण में पांच प्रशासनिक जिलों के 300 से अधिक स्वयं सेवक इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का समापन 16 जून को होगा। इसमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी तथा सुल्तानपुर जिले के कार्यकर्ता इस वर्ग में पूरे समय तक प्रशिक्षण केंद्र में रुक कर शारीरिक एवं बौद्धिक क्षेत्र में दक्षता प्राप्त करेंगे तथा संगठन निर्माण के गुर सीखेंगे।

विज्ञापन

 


संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. एमजे त्रिपाठी के अनुसार अलग अलग जिले, मोहल्ले, गांव एवं बस्ती के होने के बावजूद हिंदुत्व के एक भाव को लेकर सभी कार्यकर्ता एक साथ सोने, जागने, खाने-पीने, सामूहिक व्यायाम, संचलन आदि करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक आपदाओं के समय सेवा कार्य तथा नागरिक पत्रकारिता एवं प्रचार विभाग से जुड़े अन्य विधाओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्धिक देने के लिए 44 प्रशिक्षकों की सूची तैयार

 

बौद्धिक प्रशिक्षण के लिए प्रांत एवं अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारियों का वर्ग में प्रवास होगा। प्रवास की तिथियां पहले से ही तय कर दी गई है। बौद्धिक देने के लिए 44 प्रशिक्षकों की सूची तय की गई है इसमें दो केंद्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। प्रांत प्रचार प्रमुख ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग प्रतिवर्ष पूरे देश मे प्रांतों के अनुसार लगाया जाता हैं । कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों तक यह प्रशिक्षण बाधित रहा।

 

 

प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण विभिन्न प्रांतों में आयोजित किए जाते हैं, जबकि तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण नागपुर में दिया जाता है। काशी प्रांत में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष दो स्थानों पर शुरू हो रहा है। माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज के अतिरिक्त मिर्जापुर जिले के चुनार जिला स्थित रामबाग में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें  आठ प्रशासनिक जिलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

अपने लिए 23 तो राष्ट्र के लिए निकाले एक घंटा

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की माधव शाखा के वार्षिक उत्सव में सह सेवा प्रमुख राजेश प्रताप ने स्वयं सेवकों को संघ की स्थापना के उद्देश्य और शाखा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शाखा व्यक्ति निर्माण, चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भावना तथा राष्ट्र निर्माण की कार्यशाला है। प्रत्येक स्वयं सेवक दिन के 23 घंटे अपने लिए दे लेकिन एक घंटा वह राष्ट्र के नाम करें।


सलोरी में आयोजित वार्षिक उत्सव में सह सेवा प्रमुख राजेश ने कहा कि सरसंघचालक डॉ केशव राव बलि राम हेडगेवार ने कहा था कि जिस दिन शहरी क्षेत्र में तीन प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में एक प्रतिशत स्वयं सेवक हो जाएंगे तो भारत परम वैभव को प्राप्त कर विश्व गुरु के स्थान पर विराजमान होगा। उधर, वार्षिक उत्सव में स्वयं सेवक अपने गणवेश में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर संघचालक कैलाशनाथ ने स्वयंसेवकों को लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सह संघचालक शिव प्रताप, रवींद्र, हर्ष, दीपक, करुणा शंकर, अनिल, अंकुर. शेषमणि, कृष्णा, उत्कर्ष, अभिषेक, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed