फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raped at gunpoint, threatened to make pornographic video viral and asked for one lakh rupees

प्रयागराज : बंदूक दिखाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये भी मांगे

Thu, 09 Feb 2023 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 12:00 AM IST
सार

एक गांव की रहने वाली युवती के साथ उसके दोस्त ने ही बंदूक के जोर पर दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाने लगा। उसने युवती से एक लाख रुपये भी मांगे तो दोस्त के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन
Raped at gunpoint, threatened to make pornographic video viral and asked for one lakh rupees
रेप का प्रयास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एक गांव की रहने वाली युवती के साथ उसके दोस्त ने ही बंदूक के जोर पर दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाने लगा। उसने युवती से एक लाख रुपये भी मांगे तो दोस्त के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सोरांव के एक गांव की रहने वाली युवती की कुछ महीने पहले नवाबगंज के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई।

विज्ञापन


युवती को कुछ समय पहले युवक ने अपने क्षेत्र में बुलाया। वहां बंदूक के जोर पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार युवती को बुलाने लगा। उसकी ब्लैक मेलिंग धीरे-धीरे बढ़ने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने युवती से एक लाख रुपये मांगे। जब युवती ने पैसे देने से इन्कार किया तो उसने फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने अपने परिवार वालों से बात की। इसके बाद सात फरवरी को सोरांव थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed