{"_id":"62702e83c25b3d4ea02a51d8","slug":"rape-victim-committed-suicide-by-hanging-allahabad-news-ald3321882107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर दुष्कर्म की शिकार युवती ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि आरोपी पीड़िता पर मामले में सुलह के लिए धमका रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र का एक परिवार मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करता है। परिवार की एक 22 वर्षीय तलाकशुदा युवती मायके में पिता के यहां रहती थी। युवती के पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने चार महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। आरोपी युवक तीन महीने की सजा काटने के बाद जमानत पर रिहा हो गया।
युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक पीड़ित युवती को मुकदमे में सुलह के लिए धमकी दे रहा था। युवक की धमकी से आजिज आकर युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की दोपहर युवती का शव उसके कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। इंस्पेक्टर चरवा संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।