फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape report against Facebook friend, arrested

फेसबुक दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट, गिरफ्तार  

Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Aug 2021 10:50 PM IST
सार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी की रहने वाली अनन्या (परिवर्तित नाम) ने बिहार के रहने वाले फेसबुक दोस्त कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Rape report against Facebook friend, arrested
रेप - फोटो : demo pics

विस्तार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी की रहने वाली अनन्या (परिवर्तित नाम) ने बिहार के रहने वाले फेसबुक दोस्त कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया। कांशीराम कालोनी की अनन्या और बक्सर बिहार के रहने वाले कृष्णा पांडेय के बीच तीन साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों प्यार करने लगे। कृष्णा अक्सर अनन्या से मिलने आने लगा। कृष्णा ने शादी का वादा किया था। 27 जुलाई को वह प्रयागराज आया। फोन कर अनन्या को बुलाया।
विज्ञापन


दोनों ने कहीं मंदिर में शादी की। इसके बाद कृष्णा उसे लेकर अपने घर बक्सर पहुंच गया। वहां लड़की को देखकर कृष्णा के घर वाले भड़क गए। उन्होंने अनन्या को अपनाने से इनकार कर दिया। बाद में कृष्णा ने भी अपने घर वालों का साथ दिया। अनन्या से अपने घर वापस जाने को कहा। अनन्या वापस प्रयागराज पहुंची और कृष्णा के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने आरोप लगाया कि कृष्णा ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया गया था। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कृष्णा को बक्सर से गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed