फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rape case: The sword also hangs on the five helpful teachers of the main accused assistant professor

दुष्कर्म केस : मुख्य आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच मददगार शिक्षकों पर भी लटकी तलवार

Sat, 13 Nov 2021 06:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 06:23 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेस के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती ने प्रोफेसर के पांच अन्य मददगार प्रोफसरों का भी नाम अपने बयान में लिया है। आरोप है कि गवाही न देने का दबाव बनाने के लिए उसे पांचों ने मारापीटा और अपमानित किया।

विज्ञापन
Rape case: The sword also hangs on the five helpful teachers of the main accused assistant professor
रेप पीड़िता

विस्तार

कर्नलगंज निवासी दुष्कर्म पीड़िता के मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव के पांच मददगार प्रोफेसरों पर भी तलवार लटक रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में उन पर जान से मारने की धमकी देने, मारपीट समेत अन्य आरोप लगाते हुए पुलिस को बयान दिया है। फिलहाल मामले की विवेचना चल रही है। उधर इंस्पेक्टर-दरोगा समेत तीन पर दर्ज मुकदमे की जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने मदन यादव व चार अज्ञात पर इसी साल 29 सितंबर को मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई थी और कोर्ट के आदेश पर ही यह केस दर्ज किया गया था। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह प्रयागराज स्टेशन जा रही थी तभी सीएमपी गेट पर रोककर मदन यादव व उसके तीन-चार साथी उसे जबरन कॉलेज के भीतर घसीट ले गए और मीटिंग हाल में बंद कर अभद्रता करते हुए पूर्व में दर्ज मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वहां से जार्जटाउन थाने जाते वक्त 100 मीटर पहले ही रोककर जान से मारने की नीयत से नाले में फेंक दिया। साथ ही ईंट-पत्थर से वार किए। सूत्रों का कहना है कि पीड़िता का आरोप है कि उसे धमकाने, मारपीट आदि में पांच अन्य प्रोफेसरों ने मदन की मदद की और उसने उनका नाम अपने बयान में पुलिस को बताया है। ऐसे में उन प्रोफेसरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है। अफसरों का सिर्फ इतना ही कहना है कि विवेचना चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को घटनास्थल पर बुलाकर की पूछताछ
इस मामले में जांच पड़ताल करने शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस सीएमपी डिग्री कॉलेज स्थित घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पीड़िता को भी बुलाया गया। उससे घटना के बाबत पूछताछ की गई। साथ ही कॉलेज स्टाफ से भी घटना के बाबत जानकारी ली गई। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि उस पर लगातार मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे वह और उसके परिवारवाले बेहद परेशान हैं। 

पुलिस ने शुरू किया साक्ष्य संकलन, लिया बयान
उधर दुष्कर्म केस के गवाह को फर्जी तरीकेसे जेल भेजने के मामले में इंस्पेक्टर-दरोगा समेत तीन पर दर्ज मामले की जांच भी शुरू हो गई है। मामले के विवेचक सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने मुकदमे से संबंधित साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इस मामले में दो पुलिसकर्मियों का बयान भी दर्ज किया गया। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में गवाह की फर्जी तरीके से गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज किया जाएगा। साथ ही कर्नलगंज व फूलपुर थाने के पुलिसकर्मियों का बयान भी लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed