{"_id":"68c27f4393d44d9e8404e6db","slug":"randhir-murder-case-main-accused-brothers-surrender-after-kidnapping-their-younger-brother-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणधीर हत्याकांड : छोटे भाई को उठाने के बाद के मुख्य हत्यारोपी भाइयों ने किया सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणधीर हत्याकांड : छोटे भाई को उठाने के बाद के मुख्य हत्यारोपी भाइयों ने किया सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस
Thu, 11 Sep 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:20 PM IST
सार
कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव के हत्या मामले में फंरार मुख्य हत्यारोपी भाई उदय यादव और विजय यादव ने बुधवार को जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
रणधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
जिला पंचायत सदस्य रहे रणधीर यादव की हत्या के मुख्य आरोपी उदय यादव और उसके भाई विजय यादव ने पुलिस को काफी दिनों तक छकाने के बाद आखिरकार जिला अदालत में आत्ममर्पण कर दिया। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे थे। दोनों वकील की वेशभूषा में कोर्ट पहुंचे थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने हाल ही में गाजीपुर में रहने वाले उदय और विजय के छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों से भी पूछताछ की तो उक्त आरोपियों के बारे में कई अहम सुराग मिला। इनकी लोकेशन दिल्ली, प्रतापगढ़, राजस्थान, प्रयागराज समेत अन्य जगहों पर मिली। इसके बाद से पुलिस की दो टीमें लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
एसीपी सोरांव वरुण कुमार ने बताया कि इसी के दबाव में आकर उक्त आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद उदय ने अपना मोबाइल फोन सिविल लाइंस में बंद करने के बाद फरार हो गया। दिल्ली में छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था। वहीं, पुलिस अब जल्द दोनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेगी। बता दें कि 22 अगस्त की रात नवाबगंज क्षेत्र के हथिगहा मोहम्मदपुर निवासी रणधीर यादव लापता होने के बाद 25 अगस्त को चित्रकूट में उनकी स्कार्पियो लावारिस हाल में मिली।
विज्ञापन
साक्ष्यों के पर पुलिस ने राम सिंह यादव और आरोपी उदय यादव की सास को गिरफ्तार किया। पता चला कि उदय यादव की पत्नी अंजलि से रणधीर का अवैध संबंध था। इससे पहले 11 जुलाई को अंजलि की भी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि बदला लेने के लिए उदय ने भाई विजय, राम सिंह, नौकर सुजीत श्रीवास्तव, रवि पासी, सास लीला व जय सिंह यादव के साथ मिलकर रणधीर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सुजीत व जय सिंह की तलाश है।