Maa Tujhe Pranam Amar Ujala : बाल कलाकारों ने उकेरी बुलंद भारत की तस्वीर, स्कूलों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता
Maa Tujhe Pranam Amar Ujala : चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी, ज्वाला देवी विद्या मंदिर सिविल लाइंस, रानी रेवती देवी विद्या मंदिर, ज्वाला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मम्फोर्डगंज, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज और मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज में किया गया।
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत आजादी की वर्षगांठ मनाने की तैयारियां हर तरफ होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को इस शृंखला के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने कैनवास पर कल्पनाओं के रंग भर दिए।
चित्रकला प्रतियोगिता के लिए बच्चे पूरी तैयारी के साथ शुक्रवार को स्कूल पहुंचे। सभी ने देश की आजादी के अमर शहीदों के साथ ही अमृत महोत्सव की गाथा को कैनवास पर उकेरा। पहले दिन शहर के सात विद्यालयों आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर, केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज और मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित हुई।
पहली श्रेणी में कक्षा छह से आठवीं व दूसरी श्रेणी में कक्षा नौ से 12वीं तक के करीब तीन हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। भारत मां के स्वरूप तो कोई आजादी के मतवालों की कहानी चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उकेर रहा था।
मुख्य प्रायोजक गोल्डन मेडिकल स्टोर, पाॅवर्ड बाई पान पारस कायम इलायची, सह प्रायोजक तमन्ना इंस्टीट्यूट, आशा हॉस्पिटल और विनीता हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड।
जश्न-ए-आजादी नृत्य प्रतियोगिता आज
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की शृंखला के तहत जश्न-ए-आजादी नृत्य व गायन प्रतियोगिता शनिवार को होगी। प्रयाग संगीत समिति के प्रेक्षागृह में प्रतियोगिता दिन के 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसी तरह 14 अगस्त को पत्थर गिरजाघर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी व 15 अगस्त को सुभाष चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा।