{"_id":"5ed37b138ebc3e9090615860","slug":"rampage-by-migrant-workers-over-poor-food-sloganeering-at-junction177","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घटिया खाने को लेकर प्रवासी श्रमिकों का हंगामा, प्रयागराज जंक्शन पर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया खाने को लेकर प्रवासी श्रमिकों का हंगामा, प्रयागराज जंक्शन पर नारेबाजी
Sun, 31 May 2020 04:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
तमिलनाडु के चैंगलपट्टू से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने प्रयागराज जंक्शन पर रविवार की सुबह खासा हंगामा किया। इन यात्रियों की नाराजगी ट्रेन में बासी भोजन दिए जाने को लेकर थी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर सूचीबद्ध इस भोजन को बासा बताते हुए यात्रियों ने उसे प्लेटफॉर्म पर फेंका दिया। इस दौरान नाराज कामगारों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्लेटफार्म पर ही जमकर नारेबाजी की। बाद में आरपीएफ और जीआरपी के आने के बाद ही कामगार शांत हुए। इस दौरान इन सभी को नमकीन और केक का वितरण किया गया। हालांकि कुछ कामगारों ने वितरण करने वालों से नमकीन और केक भी छीन लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
Prayagraj News
- फोटो : prayagraj
प्रवासी श्रमिकों को लेकर तमाम ट्रेनों का संचालन प्रयागराज के रास्ते हो रहा है। रविवार की सुबह 8:15 बजे गाड़ी संख्या 06062 प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची। इस ट्रेन में सवार 1600 यात्रियों को भोजन का वितरण आईआरसीओ द्वारा किया गया। इसमें पूनरी और आचार शामिल थे।
इस दौरान यात्रियों ने पैकेट खोला तो वह खाना देखकर बिफर गया। कहा कि उन्हें बासी खाना परोसा जा रहा है। कुछ ने पूड़ी से बदबू आने की भी शिकायत की। तमाम यात्रियों के पास प्लेटफॉर्म पर ही पैकेज दिया गया। घटिया खाने को लेकर लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी रेलवे अफसरों को मिली तो उनके भी हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में आरपीएफ और रेलवे के कमर्शियल स्टाफ को मौके पर भेजा गया।

इस दौरान जीआरपी भी वहां पहुंच गई। किसी तरह से नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत किया गया। बाद में यहां आईआरसीएनटी की ओर से कामगारों को केक और नमकीन के पैकेट की सूची दी गई। हालांकि तमाम कामगारों ने वह पैकेज भी वितरण करने वालों से छीन लिए। बाद में 10:00 बजे के बाद ही ट्रेन यहां से रवाना हुई। सभी कामगारों से कहा कि वाराणसी में उन्हें भोजन मुहैया कराया जाएगा। "
आईआरसीएन की ओर से बताया गया कि सभी कामगारों को वाराणसी में एक एक पैकेट नमकीन, दो- दो पैक बिस्कुट और दो बोतल पानी की उपलब्ध कराई गई। जंक्शन पर रेलवे अफसरों को दी गई रिपोर्ट में आईआरसीकॉम ने बताया कि कुछ पूड़ियां प्रकरण हो गए थे उसी कारण से दो कोच के यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
"ट्रेन के दो-तीन कोच के यात्रियों पूड़ी की शिकायत की थी। बाद में सभी ट्रेन के यात्रियों को जंक्शन पर आईआरसीकॉम ने केक और नमकीन मुहैया कराया। इसके बाद वाराणसी में भी सभी यात्रियों के भोजन की व्यवस्था की गई। राजीव चौधरी हाउस एनसीआर ।